
Stock Market Closing Bell 6 Feb 2026: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 6 फरवरी को दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। यह उछाल भारतीय मुद्रा रुपया के तीन साल के सबसे अच्छे साप्ताहिक प्रदर्शन की वजह आई है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति सीमित के नतीजे भी पेश किए। सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट (Rapo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। यह 5.25% पर बरकरार है। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए अर्थव्यवस्था बढ़ोतरी दरों में वृद्धि की गई है।
शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 266 अंक या 0.32% चढ़कर 83,580 के स्तर पर कारोबार की समाप्ति की। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 51 अंक या 0.21% उछाल के साथ 25,693 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.02% लुढ़कर कर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप 100 0.3% टूटकर बंद हुआ।
आज के ट्रेडिंग सेशन में सबसे ज्यादा उछाल ITC के शेयरों में देखने को मिला। ये 5.09% उछाल के साथ बंद हुए, जबकि कोटक बैंक शेयर 3.35% चढ़कर बंद हुए। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलिवर में 2.63% और भारती एयरटेल में 2.32% की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, बजाज फिनसर्व 1.76% मजबूत होकर बंद हुआ, जबकि पावर ग्रिड में 1.26% की तेजी देखने को मिली।
दूसरी तरफ, TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.69% की गिरावट आई है, जबकि टेक महिंद्रा भी में 1.69% की गिरावट आई है। इसके बाद अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.32% लुढ़ककर बंद हुए, जबकि एशियन पेंट्स में 1.21% की कमजोरी आई है। वहीं, इटर्नल (Zomato) में 1.20 % की गिरावट आई है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, घरेलू शेयर बाजार दिनभर सुस्त रहा। लेकिन आखिरी घंटों में कुछ खरीदारी से बाजार थोड़ा संभलकर बंद हुआ। खासतौर पर FMCG और प्राइवेट बैंक के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। दूसरी तरफ आईटी सेक्टर में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा और यह सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर दिखा।
आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा बाजार के उम्मीदों के अनुरूप ही थी। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया और अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक नजरिया दोहराया गया। आरबीआई ने अपना न्यूट्रल स्टांस बरकरार रखा, जिसके बाद 10 साल के सरकारी बॉन्ड यील्ड में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। ग्लोबल मोर्चे पर निवेशकों की नजरें अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हैं, क्योंकि इससे कच्चे तेल के दाम प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही AI और टेक्नोलॉजी से जुड़े घटनाक्रम भी लगातार वैश्विक सेक्टरों में उतार-चढ़ाव ला रहे हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.