सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, निफ्टी 25,550 के पार, IT स्टॉक्स ने बाजार को खींचा ऊपर

Stock Market Closing: सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज बढ़त के साथ कारोबार की समाप्ति की है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Nov 2025, 03:30 PM IST
शेयर बाजार क्लोजिंग
शेयर बाजार क्लोजिंग

Stock Market Closing on 10 November: शेयर बाजार में आज लगातार तीन दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा है। सोमवार को कामकाज की शुरुआत तो फ्लैट लेवल पर हुई, लेकिन क्लोजिंग मजबूती के साथ हुई है। आज के कारोबार की समाप्ति सेंसेक्स ने 319.07 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 83,535.35 के लेवल पर की, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 82.05 अंक या 0.32% के उछाल के साथ 25,574.35 के लेवल पर बंद हुआ।

IT इंडेक्स ने बाजार को खींचा ऊपर

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सबसे ऊपर निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.62 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी फार्मा इंडेक्स 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ। इसके बाद निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.55 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.30 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंक निफ्टी 0.10 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | लाडकी बहिन योजना की E-KYC पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या है आखिरी तारीख

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'अमेरिकी गवर्नमेंट शटडाउन खत्म होने की खबरें और Q2 के शानदार रिजल्ट से फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FII) फिर से जमकर खरीदारी करने लगे हैं। लिहाजा, आज मार्केट में तेजी देखने को मिली। अमेरिका के 10 साल वाले ट्रेजरी यील्ड का बढ़ने से संकेत मिल रहा है कि शटडाउन खत्म होने की खबरों शेयर बाजार में सिस्क लेने की हिम्मत बढ़ गई है।

भारत में भी आर्थिक हालात मजबूत हो रहे हैं, जिससे वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही के लिए कंपनियों की कमाई के अनुमान बढ़ सकता है। इससे मौजूदा वैल्यूएशन और मजबूत लग रहे हैं और बाजार में नया पैसा आने की उम्मीद है। सेक्टर की बात करें तो IT कंपनियां सबसे आगे रहीं, क्योंकि डिमांड के स्थिर होने की अच्छी खबरें आ रही हैं।'

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स

इन्फोसिस के शेयर 2.49 फीसदी उछाल के साथ बंद हुए, जबकि HCL Tech के शेयर 1.86 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ। इसके बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.73 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 1.41 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, टाटा मोटर्स के शेयर 1.18 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

यह भी पढ़ें | Infosys बायबैक में हिस्सा लेने से पहले जरूर जान लीजिए टैक्स नियम

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक्स

इटरनल के शेयर सबसे अधिक गिरावट दर्ज किये हैं। यह आज के कारोबार में 4.66 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। इसके बाद पावर ग्रिड के शेयर 3.81 प्रतिशत टूटकर बंद हुए। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.03 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, SBI के शेयरों में 0.50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, निफ्टी 25,550 के पार, IT स्टॉक्स ने बाजार को खींचा ऊपर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, निफ्टी 25,550 के पार, IT स्टॉक्स ने बाजार को खींचा ऊपर
OPEN IN APP