5वें दिन लाल निशान में बाजार बंद, FII सेलऑफ और H-1B Visa फीस बढ़ोतरी से सर्तक दिखे निवेशक

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज लगातार 5वें दिन गिरावट आई है। यह गिरावट विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और अमेरिकी H-1B Visa की फीस में 100 गुना बढ़ोतरी से जुड़ी चिंताओं के कारण दर्ज की जा रही है।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड25 Sep 2025, 05:25 PM IST
शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट
शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट

Stock Market Closing Today on 25 September: शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बाजार में यह गिरावट विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और अमेरिकी H-1B Visa की फीस में 100 गुना बढ़ोतरी से जुड़ी चिंताओं के कारण दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 81,159.68 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 622.74 अंक गिरकर 81,092.89 अंक पर आ गया था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 166.05 अंक यानी 0.66 प्रतिशत टूटकर 24,890.85 पर बंद हुआ।

इन फैक्टर्स का दिखा असर

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, लगातार विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की निकासी और अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर बातचीत को लेकर उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। यही कारण है कि आज लगातार 5वें दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | Tax Audit Date Extension: CBDT ने 31 अक्टूबर तक बढ़ाई डेडलाइन
यह भी पढ़ें | HAL के शेयरों में तेजी, सरकार से मिला ₹62,370 करोड़ का ऑर्डर

इन सेक्टर्स में पर रहा दबाव

अमेरिका-भारत ट्रेड डील से दूसरी तिमाही की GDP ग्रोथ दर प्रभावित होने की आशंका है। बाजार में व्यापक बिकवाली का दौर रहा, जिसमें ऑटो, आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टरों में भारी बिकवाली देखी गई, जबकि चीन से नकदी समर्थन और तांबे की सप्लाई से जुड़ी चिंताओं के कारण मेटल में तेजी आई।

कुल मिलाकर, भारत की वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही की उधारी और अमेरिका के व्यापक आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले धारणा सतर्क बनी हुई है, ये आंकड़ें सप्ताह के आखिर में जारी होने की उम्मीद है।

टॉप लूजर्स और गेनर्स स्टॉक

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सबसे अधिक ट्रेंट, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट5वें दिन लाल निशान में बाजार बंद, FII सेलऑफ और H-1B Visa फीस बढ़ोतरी से सर्तक दिखे निवेशक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट5वें दिन लाल निशान में बाजार बंद, FII सेलऑफ और H-1B Visa फीस बढ़ोतरी से सर्तक दिखे निवेशक