सेंसेक्स निफ्टी में भारी गिरावट, ट्रंप टैरिफ ने बिगाड़ा खेल, जानें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक

आज सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90% टूटकर 80,426.46 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 236.15 अंक या 0.95% लुढ़ककर 24,654.70 के लेवल पर बंद हुआ।

Shivam Shukla
अपडेटेड26 Sep 2025, 04:30 PM IST
शेयर बाजार क्लोजिंग
शेयर बाजार क्लोजिंग

Sensex Nifty Closing Today on 26 September: शेयर बाजार लगातार तीसरे सप्ताह लाल निशान में बंद हुआ है। आज के कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 733.22 अंक या 0.90% टूटकर 80,426.46 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 236.15 अंक या 0.95% लुढ़ककर 24,654.70 के लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंक तक नीचे आ गया था, जबकि निफ्टी 250 अंक तक टूट गया था।

इस वजह से आई गिरावट

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, भारतीय शेयर बाजार में भी एशियाई बाजारों की तरह ही भारी गिरावट देखी गई। दवा कंपनियों पर नए टैरिफ लगाने से निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ, जिससे दवा कंपनियों के शेयर भारी गिरावट में आ गए।

एक्सेंचर ने आईटी सेक्टर पर बनाया दबाव

इस बीच, एक्सेंचर के कमजोर गाइडेंस और नौकरियों में कटौती ने आईटी एक्सपेंडिचर में कमी को उजागर किया। इसके अलावा, AI- बेस्ड ग्रोथ की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जिससे टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली हुई। उन्होंने आगे कहा कि निवेशक सतर्क बने हुए हैं और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच शॉर्ट टर्म में उनका फोकस घरेलू निवेश और कंजप्शन पर है।

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी 50 पैक से इंडसइंड बैंक के शेयर 3.88% टूटकर बंद हुए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.68% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके बाद टाटा स्टील के शेयरों ने 2.92% की कमजोरी दर्ज की गई है, जबकि इटरनल के शेयर 2.81% लुढ़ककर बंद हुए। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.74% की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | त्योहारों से पहले PM Modi का तोहफा, बिहार की महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपये

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

दूसरी तरफ LT के शेयर 2.71% चढ़कर बंद हुए, जबकि टाटा मोटर्स के शेयर 1.45% मजबूत होकर बंद हुआ। वहीं, आईटीसी के शेयर 1.22% के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि आइसर मोटर्स के शेयर 0.70% बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। इसके बाद रिलायंस के शेयर 0.48 उछाल के साथ बंद हुए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स निफ्टी में भारी गिरावट, ट्रंप टैरिफ ने बिगाड़ा खेल, जानें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसेंसेक्स निफ्टी में भारी गिरावट, ट्रंप टैरिफ ने बिगाड़ा खेल, जानें आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक