Stock Market Closing Bell Today on 28 October: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 फ्लैट लेवल पर बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 150.68टेक्निकल व्यू अंक या 0.18% लुढ़ककर 84,628.16 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 29.85 अंक 0.11% टूटकर 25,936.20 के लेवल पर बंद हुआ। दिन के कारोबार दौरान सेंसेक्स 85,000 के करीब पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 26,000 का लेवल पार किया था।
निफ्टी टेक्निकल व्यू
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, 'NSE की मंथली F&O एक्सपायरी के दिन मार्केट में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया। लेकिन डेली चार्ट पर ओवरऑल सेटअप अभी भी मजबूत है। निफ्टी 21 EMA से ऊपर अच्छा ट्रेड कर रहा है, इसलिए बुलिश मूड बरकरार है। RSI में बुलिश क्रॉसओवर हो चुका है और वो हाई मोमेंटम जोन में बना हुआ है। शॉर्ट टर्म में जैसे ही मोमेंटम 26,000 के ऊपर पकड़ेगा, इंडेक्स में अच्छी रैली देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ रजिस्टेंस 26,300 पर है, जबकि सपोर्ट 25,850 पर बना हुआ हुआ है।'
आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स
सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील के शेयरों ने बढ़त हासिल की है। ये लगभग 3 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए, जबकि L&T के शेयरों 1.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 0.81 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 0.54 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है। इसके अलावा, भारती एयरटेल के शेयर 0.45 प्रतिशत उछाल के साथ बंद हुए।
आज के टॉप लूजर्स स्टॉक
दूसरी तरफ, टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है। ये 1.54 प्रतिशत टूटकर बंद हुए, जबकि ICICI Bank के शेयर 1.05 प्रतिशत लुढ़ककर बंद हुए। इसके बाद टेक महिंद्रा के शेयर 1.03 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुए, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर 1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) 0.98 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।