Stock Market Closing: निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार धड़ाम, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का नुकसान

stock market closing 2 Dec: शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई है। आज सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Dec 2025, 03:31 PM IST
शेयर बाजार क्लोजिंग
शेयर बाजार क्लोजिंग

stock market closing on 2 December: शेयर बाजार में मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर भारी गिरावट देखने को मिली। आज सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.58% टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 143.55 अंक या 0.55% लुढ़ककर 26,032.20 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे अधिक बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बाजार को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'घरेलू शेयर बाजार में आज भी मुनाफावसूली का दौर जारी रहा। रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, NSE ने SEBI के नए नियमों के तहत सेक्टोरल इंडेक्स में बदलाव किया, जिससे बड़े-बड़े बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट आई।

आने वाले दिनों में भी बाजार पर दबाव रह सकता है। मजबूत GDP आंकड़ों के बाद RBI से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद अब कम हो गई है, साथ ही अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता भी बनी हुई है। इन सबके बीच निवेशक थोड़े सतर्क और परेशान हैं। हालांकि, बहुत घबराने की जरूरत नहीं है। देश की इकोनॉमिक हेल्थ अभी भी मजबूत है और चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनियों की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। यही मजबूत घरेलू आधार लंबे समय में बाजार को सहारा देगा।

यह भी पढ़ें | 2025 में ₹2 लाख के पार जाएगी चांदी? 85% रिटर्न पाकर मालामाल हुए निवेशक

निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान

रुपये में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के बीच निवेशकों ने हाई लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग की। कारोबार के दौरान बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटल 1.82 लाख करोड़ रुपये घटकर 472.59 लाख करोड़ रुपये रह गया।

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

एशियन पेंट्स के शेयर 3.17 प्रतिशत की सबसे अधिक बढ़ोतरी हासिल की, जबकि मारुति सुजुकी के शेयर 0.83 चढ़कर बंद हुए। इसके बाद भारती एयरटेल के शेयर 0.59 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुए और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.54 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलिवर में 0.50 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें | Bank of Maharashtra OFS: सरकार 6% तक कम करने जा रही हिस्सेदारी

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक के शेयर 1.29 प्रतिशत टूटकर बंद हुए, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.25 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद रिलायंस 1.25 और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.24 प्रतिशत कमजोर होकर बंद हुए। वहीं, BEL के शेयर 1.01 प्रतिशत टूटकर बंद हुए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार धड़ाम, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का नुकसान
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Closing: निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार धड़ाम, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का नुकसान