
Stock Market Closing Today on 24 September: शेयर बाजार बुधवार को लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुआ है। आज सेंसेक्स 386.47 अंक या 0.47% लुढ़ककर 81,715.63 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 112.60 अंक या 0.45% टूटकर 25,056.90 अंक पर बंद हुआ। आज के ट्रेडिंग सेशन में आईटी और फाइनेंशियल शेयरों ने गिरावट में अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, अमेरिकी H-1B visa के नए नियमों की वजह निवेशक डरे हुए हैं। इसके अलावा, सरकार की ओर से GST 2.0 के तहत दरों में बदलाव से आई रैली के बाद मुनाफावसूली भी हुई।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर, 'GST रिफॉर्म के बाद भारतीय बाजारों में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई है, क्योंकि निवेशक वैल्यूएशन और दूसरी तिमाही की आय अपेक्षाओं को नए सिरे से आंक रहे हैं। एच-1बी वीजा फीस में बढ़ोतरी के कारण आईटी शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि भारत- अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड डील को लेकर बातचीत के बीच अमेरिकी व्यापार संबंधी बयानबाजी और कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। भारत के अपेक्षाकृत हाई वैल्यूएशन और आय वृद्धि में नरमी के कारण FII अपनी पोजीशन कम कर रहे हैं।'
आज के कारोबार में टाटा मोटर्स में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। यह 2.63 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ, जबकि इंडसइंड बैक 1.9 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.5 प्रतिशत गिरकर बंद हुए, जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 1.33 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.10% गिरकर बंद हुआ।
वहीं, दूसरी ओर Power Grid के शेयर 1.63% बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि NTPC के शेयर 1.35% मजबूत होकर बंद हुआ। HUL के शेयर 1.09 चढ़कर बंद हुआ, जबकि मारुति सुजुकी 0.95% उछाल के साथ बंद हुआ। HCL Tech के शेयर 0.88% बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.