Stock Market Fall: तीन दिनों से लगातार क्यों गिर रहा शेयर बाजार? जानिए इसके पीछे के 3 बड़े कारण

Why Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। निफ्टी और सेंसेक्स में पिछले तीन दिनों में क्रमश 38 और 1,114 अंक की गिरावट आई है। आइए जानते हैं शेयर मार्केट के गिरने के कारण

Anuj Shrivastava
अपडेटेड7 Jan 2026, 06:46 PM IST
तीन दिनों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार
तीन दिनों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार

Stock Market Crash Explained: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह के शुरुआत से ही गिरावट जारी है। निफ्टी- सेंसेक्स में आज तीसरे दिन भी गिरावट देखी गई। तीन दिन से शेयर बाजार के गिरने से अब तक भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। अगर गिरते हुए नंबर देखें जाएं, तो तीन दिनों में निफ्टी में 38 अंक की और सेंसेक्स में 1,114 अंकों की गिरावट आई है। आइए जानते हैं नए साल पर रिकॉर्ड बनाने वाली निफ्टी क्यों नीचे गिर रही है?

शेयर बाजार गिरने की वजह

भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट की तीन वजहें सामने आई हैं। पहली वजह है हैवीवेट शेयरों में बिकवाली जारी है। वहीं दूसरी वजह जियो पॉलिटिकल टेंशन हैं। इसके अलावा तीसरी और सबसे बड़ी वजह ग्लोबल और एशियाई बाजार में बिकवाली जारी है।

यह भी पढ़ें | रुपये के आगे निकला डॉलर का तेल, जानिए आज INR ने कितनी लंबी लगाई छलांग

टेबल से समझिए

शेयर बाजार के गिरने का कारण वजहशेयर बाजार गिरने का प्रभाव
हैवीवेट शेयरों में बिकवालीनिवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे इंडेक्स के बड़े शेयरों में गिरावट आईHDFC बैंक 1.7% नीचे, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.4% गिरा (एक दिन पहले 4% से अधिक गिरावट)
जियो-पॉलिटिकल टेंशनवेनेजुएला में राजनीतिक संकट और पेट्रोलियम भंडार को लेकर अनिश्चिततावैश्विक जोखिम उठाने की क्षमता कमजोर, देशों के बीच बयानबाजी से डर बढ़ा
ग्लोबल और एशियाई बाजार में बिकवालीवेनेजुएला संकट से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई पर असर, एशियाई बाजारों में गिरावटजापान से चीन तक मार्केट में गिरावट, भारतीय बाजार ने भी ट्रेंड फॉलो किया

वैश्विक स्तर पर तनाव और अमेरिकी शुल्क बढ़ने को लेकर चिंताओं के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित होने से बाजार में गिरावट आई।कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से भी बाजार प्रभावित हुआ।हालांकि, उन्होंने कहा कि चुनिंदा प्रमुख कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने शेयर बाजार को सहारा दिया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से मारुति, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Fall: तीन दिनों से लगातार क्यों गिर रहा शेयर बाजार? जानिए इसके पीछे के 3 बड़े कारण
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Fall: तीन दिनों से लगातार क्यों गिर रहा शेयर बाजार? जानिए इसके पीछे के 3 बड़े कारण