
Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को हाहाकार मच गया। आज सुबह जब बाजार कामकाज के लिए खुला, तो निवेशकों के बीच उत्साह था, लेकिन दोपहर बाद से भारी बिकवाली चालू हो गई। सेंसेक्स ने आज 82,335.94 के स्तर मजबूत ओपनिंग दी और यह इंट्राडे में 82,516.27 के स्तर तक पहुंचा, लेकिन यह कुछ घंटों बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गया। आज की गिरावट इतनी तेजी थी कि महज कुछ घंटों में ही निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए।
स्टॉक मार्केट में मचे इस तहस नहस के पीछे सबसे बड़ा हाथ विदेशी निवेशकों का है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी है। जनवरी महने में अब तक उन्होंने जनवरी छोड़कर सभी दिन सेलिंग की है। सामने आई जानकारी के मुतबाकि, शुक्रवार को भी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,550 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो पिछले 13 सत्रों से लगातार जारी है।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, '2025 में जो विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की खरीदारी का पैटर्न 2026 में भी जारी है। निवेशक अब ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या ये पैटर्न बदलेगा या नहीं? इसमें कुछ हद तक 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट रास्ता दिखा सकता है। लेकिन असल में FII का रवैया भारत की कंपनियों के Q3 अर्निग्स पर टिका है। अगर मुनाफे में अच्छी तेजी आएगी तभी FII लगातार खरीदारी करेंगे। क्योंकि उनके पास दूसरे बाजारों में भी विकल्प हैं, जहां वैल्यूएशन सस्ता है और कमाई बेहतर है।
शेयर बाजार में आज की गिरावट को रुपया की कीमजोरी ने भी समर्थन दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 91.77 पर पहुंच गया है। जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोना और चांदी जैसे धातुओं सस्ता हो जाती है, जिससे इनकी डिमांड बढ़ जाती है।
वहीं, ग्लोबल लेवल पर आई कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावित धमकियों के बाद ब्रेंट क्रूड 64.35 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
इसके अलावा, आज के कारोबार में अडानी ग्रुप के शेयर भी सुर्खियों में छाए रहे। इनमें 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) की तरफ से गौतम अडानी और सागर अडानी को समन भेजने के लिए कोर्ट से अनुमति के लिए याचिका दाखिल करने से आई। इस खबर के बाद दलाल स्ट्रीट पर अडानी ग्रुप के लगभग सभी शेयर गहरे लाल निशान में डूब गए।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.