Best Stock For Monday: क्या सोमवार को भी गिरेगा शेयर बाजार? सुमित बगड़िया के बताए इन 3 स्टॉक्स में है कमाई का मौका

गुरुवार को तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई। ऐसे में निवेशक कन्फ्यूज हैं कि क्या खरीदें? आइए जानते हैं कैसी रहेगी सोमवार को शेयर बाजार की चाल

Anuj Shrivastava
अपडेटेड7 Mar 2026, 11:25 AM IST
सोमवार को इन 3 शेयरों पर रहेगी नजर
सोमवार को इन 3 शेयरों पर रहेगी नजर

Best Stock For Monday: शेयर बाजार का मिजाज, बिल्कुल किसी फिल्म के सस्पेंस थ्रिलर जैसा होता है। कभी उम्मीद की किरण दिखती है, तो कभी अचानक सब कुछ लाल हो जाता है। गुरुवार को शेयर बाजार ने 1% से ज्यादा की तेजी दिखाई थी,तो निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान थी लेकिन,शुक्रवार की सुबह की शुरुआत के साथ ही वो मुस्कान गायब हो गई।

शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी,दोनों ने नीचे गिरे और सेंसेक्स 1,097 अंक यानी 1.4% की बड़ी गिरावट के साथ 78,918.90 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 315 अंक फिसलकर 24,450.45 के स्तर पर आकर थमा। वहीं BSE मिडकैप इंडेक्स 0.67% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22% ही गिरे।

यह भी पढ़ें | क्या आज शनिवार को बैंक खुले हैं? मत होइए कन्फ्यूज, एक क्लिक में जानिए यहां

सोमवार को कैसा रहेगा बाजार?

गिरावट के इस माहौल में निवेशकों के मन में एक ही सवाल है-अब क्या?' चॉइस ब्रोकिंग' के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगड़िया का मानना है कि बाज़ार के गिरते हुए भी कुछ मौके ढूंढे जा सकते हैं। उन्होंने अगले हफ्ते के लिए तीन ऐसे शेयरों की सलाह दी है, जिन पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है।

1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics - BEL)

रणनीति: 468 पर खरीदारी का मौका

टारगेट: 530 | स्टॉप लॉस: 440

BEL का शेयर फिलहाल 468 के आसपास कारोबार कर रहा है। हाल ही में इसने 473 का अपना ऑल-टाइम हाई छुआ था। ये एक लंबे समय के बाद ब्रेकआउट है। वॉल्यूम में आई उछाल ये बताती है कि बड़े खरीदार इस शेयर में दिलचस्पी ले रहे हैं। तकनीकी रूप से देखें तो, RSI 65.49 है, जो तेजी का संकेत है लेकिन अभी इसे 'ओवरबॉट' यानी जरूरत से ज्यादा महंगा नहीं माना जा सकता। यदि आप जोखिम लेने को तैयार हैं, तो 440 का स्टॉप लॉस लगाकर खरीद लें।

यह भी पढ़ें | आज से कितने का मिलेगा LPG सिलेंडर? यहां देखिए दिल्ली-मुंबई की नई रेट List

2. सन फार्मा (Sun Pharmaceutical Industries)

रणनीति: 1799.40 पर खरीदारी का मौका

टारगेट: 1920 | स्टॉप लॉस: 1728

फार्मा सेक्टर में सन फार्मा एक भरोसेमंद नाम रहा है। अभी ये 1799.40 पर चल रहा है और 'बुलिश रिवर्सल' के संकेत दे रहा है। इसने अपनी पुरानी गिरावट वाली ट्रेंडलाइन को तोड़कर उसे फिर से टेस्ट किया है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि अब ये शेयर मजबूत जमीन पर खड़ा है। 50 और 100 दिनों के मूविंग एवरेज (DEMA) पर इसने सपोर्ट लिया है। इसके लिए 1747 का स्तर इसके लिए एक मजबूत सपोर्ट जोन का काम करेगा।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स में चांदी महंगी, MCX पर भी दिखी तेजी

3. एनटीपीसी (NTPC)

रणनीति: 380.60 पर खरीदारी का मौका

टारगेट: 425 | स्टॉप लॉस: 360

पावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी भी अब वापसी की राह पर है। 380.60 के आसपास कारोबार कर रहा यह शेयर एक 'राउंडिंग बॉटम' ब्रेकआउट के बाद मजबूती दिखा रहा है। इसमें 'बुलिश क्रॉसओवर' भी देखने को मिला है। वहीं RSI 60.13 पर है, जो लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। अगर बाजार में छोटी-मोटी गिरावट आती भी है, तो 370 का स्तर इसे सहारा दे सकता है।

निवेशक रहे सतर्क

शेयर बाजार के गिरावट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से घरेलू शेयर बाजार खासी गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ अस्थिरता को दर्शाने वाला सूचकांक इंडिया विक्स भी एक सत्र में 11 प्रतिशत बढ़ गया।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

बता दें कि शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,752.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 899.71 अंक चढ़कर 80,015.90 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 285.40 अंक बढ़कर 24,765.90 अंक पर पहुंच गया था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटBest Stock For Monday: क्या सोमवार को भी गिरेगा शेयर बाजार? सुमित बगड़िया के बताए इन 3 स्टॉक्स में है कमाई का मौका
More