Stock Market Opening: सेंसेक्स में 600 अंकों तक की गिरावट, निफ्टी 25,350 के नीचे आया, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन

Stock Market Opening: शेयर बाजार में शुक्रवार को गैप-डाउन कामकाज की शुरुआत हुई। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड7 Nov 2025, 09:19 AM IST
शेयर बाजार लाल निशान में खुला
शेयर बाजार लाल निशान में खुला

Stock Market Opening on 7 November: शेयर बाजार में शुक्रवार को गैप-डाउन कामकाज की शुरुआत हुई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को 160 अंकों गिरावट के साथ 83,150.15 के लेवल पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 75 अंक टूटकर 25,433.80 के लेवल पर ओपन हुआ। लेकिन कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स ने 600 अंकों तक की गिरावट दर्ज की, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 25,350 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। यह गिरावट ग्लोबल मार्केट कमजोरी के बाद देखी जा रही है।

दरअसल, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी के बीच निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की। सतर्कता के कारण कॉर्पोरेट अर्निंग्स के बेहतर होते आउटलुक और भारत-अमेरिका व्यापार बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीदों पर निगेटिव असर पड़ा है।

इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स पैक से ICICI Bank में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, यह 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर कारोबार कर रहा है। सन फार्मा में 0.39 चढ़कर ट्रेड कर रहा है। इसके बाद आईटीसी के शेयरों में 0.34 मजबूत होकर ट्रेड कर रहा है, जबकि पावर ग्रिड के शेयर 0.8 उछाल के साथ कामकाज कर रहा है।

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। यह लगभग 4 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा है। इसके बाद HCL Tech 1.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 1.50 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, टेक महिंद्रा में 1.41 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहा है।

शुक्रवार को एक ब्लॉक डील में लगभग 5.1 करोड़ शेयरों के ट्रांजैक्शन के बाद भारती एयरटेल के शेयरों में लगभग 4% की गिरावट आई। इसके अलावा, सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस (सिंगटेल) के शेयरों के बिकने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: सेंसेक्स में 600 अंकों तक की गिरावट, निफ्टी 25,350 के नीचे आया, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: सेंसेक्स में 600 अंकों तक की गिरावट, निफ्टी 25,350 के नीचे आया, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन