Stock market holiday: पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई है। कभी तेजी से उछाल, तो कभी अचानक की गिरावट। इन सबके पीछे एक बड़ी वजह बनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी, जिसने ग्लोबल मंदी का डर और गहरा दिया।
इस बीच आज 10 अप्रैल को महावीर जयंती पड़ गई है, जिससे भारतीय शेयर बाजार को एक दिन का ब्रेक मिल गया है। जी हां, महावीर जयंती पर आज यानी 10 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।
आज ना तो BSE खुलेगा, ना NSE, यानी आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। अगर आप कन्फर्म करना चाहते हैं कि आज बाजार बंद है या नहीं, तो BSE की वेबसाइट bseindia.com या NSE की वेबसाइट पर ‘Trading Holidays’ सेक्शन में जाकर 2025 की हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं।
अप्रैल में इन मौकों पर बंद रहेगा मार्केट
अप्रैल 2025 में कुल तीन छुट्टियां शेयर बाजार में तय की गई हैं। पहली छुट्टी 10 अप्रैल को महावीर जयंती के मौके पर है। इसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे को भी बाजार बंद रहेगा। यानी अप्रैल में कुल तीन दिन मार्केट को ब्रेक मिलेगा।
आज की छुट्टी का मतलब ये है कि NSE और BSE दोनों पर एक्विटी मार्केट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, SLB और करंसी डेरिवेटिव्स जैसे सभी सेगमेंट्स बंद रहेंगे। सिर्फ कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट, यानी MCX, सुबह बंद रहेगा लेकिन शाम को खुलेगा।
MCX के मुताबिक, सुबह का सेशन 9 बजे से 5 बजे तक चलता है, जो आज बंद रहेगा। जबकि शाम का सेशन 5 बजे से 11:30 या 11:55 बजे तक खुलेगा, जिसमें ट्रेडिंग की जा सकती है।
RBI के रेपो रेट में कटौती का बाजार पर असर
बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी नई मौद्रिक नीति का ऐलान किया और रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी। इस फैसले के बाद Sensex और Nifty दोनों में गिरावट देखने को मिली। अब जब पहले ही हफ्ते में तीन दिन भारी उतार-चढ़ाव हो चुका है, तो आज का बाजार बंद रहना कुछ निवेशकों के लिए राहत की सांस जैसा है, और कुछ के लिए टेंशन बढ़ाने वाला।
डिस्क्लेमर : ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, मिंट के नहीं। हम निवेशकों को कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जाँच करने की सलाह देते हैं।