
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबार सिर्फ एक और ट्रेडिंग सेशन नहीं होगा। 31 अगस्त को MSCI Rebalancing के चलते बाजार के कुछ शेयरों में कारोबार का दबाव अचानक बढ़ सकता है। वजह यह है कि दुनिया भर के कई पैसिव फंड और ETF अपने पोर्टफोलियो को MSCI के इंडेक्स के हिसाब से चलाते हैं। इंडेक्स में किसी शेयर का वजन बढ़ने या घटने पर इन फंडों को उसी अनुपात में खरीद-बिक्री करनी पड़ती है।
ऐसे में सोमवार के आखिरी कारोबारी घंटों में कुछ शेयरों में सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा ऑर्डर देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि यह बदलाव नए Closing Auction Session (CAS) के लिए भी एक बड़ा टेस्ट माना जा रहा है।
MSCI Rebalancing यानी एमएससीआई पुनर्संतुलन को आसान भाषा में समझें तो यह MSCI के शेयर बाजार सूचकांकों की समय-समय पर होने वाली समीक्षा और बदलाव की प्रक्रिया है। MSCI दुनिया के शेयर बाजारों के प्रमुख इंडेक्स तैयार करने वाली संस्था है। इसके इंडेक्स को दुनिया भर के बड़े संस्थागत निवेशक, ETF और पैसिव फंड अपने निवेश का आधार बनाते हैं।
जब MSCI किसी समीक्षा के बाद किसी कंपनी को इंडेक्स में जोड़ता है, बाहर करता है या उसका वजन (Weight) बदलता है, तो इंडेक्स को ट्रैक करने वाले फंड भी अपने पोर्टफोलियो में उसी हिसाब से बदलाव करते हैं। इसी प्रक्रिया को एमएससीआई रीबैलेंसिंग/पुनर्संतुलन (MSCI Rebalancing) कहा जाता है।
MSCI के अगस्त 2026 रिव्यू में चार भारतीय कंपनियों को MSCI India Index में शामिल किया गया है, जबकि तीन कंपनियों को बाहर किया गया है।
इंडेक्स में शामिल होने वाली कंपनियां हैं:
वहीं Balkrishna Industries, SBI Cards and Payment Services और Astral को MSCI India Index से बाहर किया गया है।
MSCI के इन बदलावों को 31 अगस्त को भारतीय बाजार बंद होने के बाद लागू किया जाएगा, जबकि संशोधित इंडेक्स 1 सितंबर से प्रभावी होगा। यानी सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान फंड मैनेजरों को अपने पोर्टफोलियो को नई इंडेक्स संरचना के हिसाब से तैयार करना होगा। खासकर आखिरी कारोबारी चरण में ऑर्डर की मात्रा बढ़ सकती है। यही वजह है कि सोमवार का क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (Closing Auction Session) खास निगरानी में रहेगा।
ब्रोकरेज अनुमान के मुताबिक MSCI India Index में शामिल होने वाले चार शेयरों में संभावित पैसिव फंड फ्लो अलग-अलग हो सकता है। Nuvama के अनुमान के मुताबिक Laurus Labs में करीब $598 मिलियन, Lenskart Solutions में $352 मिलियन, Adani Energy Solutions में $310 मिलियन और Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में करीब $256 मिलियन का संभावित पैसिव इनफ्लो हो सकता है। बता दें कि ये अनुमानित फ्लो हैं, पक्के तौर पर आने वाली रकम नहीं है।
MSCI India Index से बाहर होने वाले शेयरों पर इसके उलट असर पड़ सकता है। Nuvama के अनुमान के मुताबिक Balkrishna Industries में करीब $169 मिलियन, SBI Cards में $143 मिलियन और Astral में करीब $138 मिलियन के संभावित पैसिव आउटफ्लो का अनुमान है। यानी सोमवार को इन शेयरों में खरीदारी और बिकवाली का दबाव सामान्य कारोबारी दिनों की तुलना में ज्यादा हो सकता है।
यह बाजार के आखिरी हिस्से में होने वाली एक प्रक्रिया है, जिसका मकसद किसी शेयर का आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस तय करना है। MSCI जैसे बड़े इंडेक्स में बदलाव के दिन बड़ी मात्रा में संस्थागत ऑर्डर आ सकते हैं। इसलिए सोमवार को CAS के सामने यह चुनौती होगी कि वह बड़े खरीद-बिक्री ऑर्डर को किस तरह संभालता है और क्या इससे शेयरों की कीमत में अचानक बड़ा उतार-चढ़ाव आता है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.