Stock Market Opening: फ्लैट खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में तेजी

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज सपाट स्तर पर कामकाज की शुरुआत हुई। सेंसेक्स लाल निशान में खुला, जबकि निफ्टी ने हरे निशान में कामकाज की शुरुआत की। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड19 Nov 2025, 09:17 AM IST
शेयर बाजार ओपनिंग
शेयर बाजार ओपनिंग

Stock Market Opening on 19 November: शेयर बाजार में बुधवार को सपाट स्तर पर कामकाज की शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स 30 अंकों की गिरावट के साथ 84,643.78 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 18 अंक चढ़कर 25,918.10 के लेवल पर खुला। भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट्स में कमोजरी का दबाव देखने को मिला है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में थोड़ी तेजी देखने को मिली रही है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह 9:29 बजे इन्फोसिस के शेयर 1.35 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी कामकाज कर रहे है, जबकि हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के शेयरों में भी 1.05 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा, TCS के शेयर 0.83 प्रतिशत के उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.65 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा, HCL Tech में 0.64 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ, TMPV के शेयर 0.89 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है, जबकि HDFC Bank के शेयर 0.53 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहे हैं। इसके बाद NTPC के शेयरों में 0.40 और बजाज फिनसर्व में 0.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, पावर ग्रिड में 0.33 प्रतिशत कमजोरी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें | स्टेट बैंक को हुआ करोड़ों का नुकसान, ED ने दुबई में कुर्क की 52 करोड़ की संपत्ति

FII/DII एक्शन

विदेशी की निवेश की बिकवाली लगातार जारी है। मंगलवार, 18 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने लगभग 729 करोड़ रुपये की इक्विटी बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने जोरदार खरीदारी की और लगभग 6,157 करोड़ रुपये की नेट बायिंग आई।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: फ्लैट खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में तेजी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: फ्लैट खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में तेजी