Stock Market Opening: सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 87 अंक टूटा

Stock Market Live Updates 2 Dec: आज सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 87 अंक लुढ़ककर ओपन हुआ।  

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Dec 2025, 09:15 AM IST
शेयर बाजार ओपनिंग
शेयर बाजार ओपनिंग

Stock Market Live Updates 2 December: शेयर बाजार में मंगलवार को लाल निशान में कामकाज की शुरुआत हुई। इससे पहले, सोमवार को लाल निशान में ही बाजार बंद हुआ था। आज के कारोबार के लिए सेंसेक्स 316 अंक टूटकर 85,325.51 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 87 अंक की गिरावट के साथ 26,087.95 के लेवल पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सरकारी बैंक और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। लेकिन प्राइवेट बैंक के शेयरों पर दबाव है।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, ' बाजार अभी अपने नए रिकॉर्ड लेवल के आसपास कंसोलिडेशन कर रहा है। लेकिन जल्दी ही ये ऊपर की तरफ ब्रेकआउट कर नए हाई बना सकता है। इसके पीछे कई कारण हैं। देश का GDP शानदार आया है और नवंबर में ऑटो सेल भी जबरदस्त रही। ये दोनों संकेत बता रहे हैं कि इकोनॉमी की रफ्तार अच्छी है।

हालांकि, रुपया लगातार कमजोर हो रहा है, जिससे विदेशी निवेशक (FII) पैसा निकाल रहे हैं। अगर भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर कोई अपडेट आती है तो रुपये की ये गिरावट रुक सकती है। फिलहाल जो निवेशक लंबी पारी खेलना चाहते हैं, उनके लिए ये कंसोलिडेशन का समय अच्छा मौका है। धीरे-धीरे लार्जकैप और मिडकैप कंपनियां खरीदते रहें।

स्मॉलकैप सेगमेंट का वैल्यूएशन अभी भी ज्यादा है। बैंक निफ्टी, हालिया तेजी के बावजूद बाजार को मजबूती देने की क्षमता रखता है। इस सेगमेंट में मूल्यांकन आरामदायक है। ऋण वृद्धि में तेजी इस सेगमेंट के लिए एक और सकारात्मक पहलू है।

दबाव में भी चढ़े ये शेयर

सुबह 9:27 मिनट पर सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियो में एशियन पेंट्स के शेयर 1.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कामकाज कर रहे थे, जबकि भारती एयरटेल में 0.87 प्रतिशत की मजबूती आई है। इसके अलावा, मारुति सुजुकी के शेयर 0.83 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.73 प्रतिशत उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इन्फोसिस के शेयरों में 0.64 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें | इस हफ्ते खुल रहे 7 NFO, यहां देखिए पूरी लिस्ट

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ, HDFC Bank के शेयर 1.25 प्रतिशत गिरावट के साथ कामकाज कर रहे हैं, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 1.18 प्रतिशत की कमजोरी देखी जा रही है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक के शेयर 0.59 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में 041 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 87 अंक टूटा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 87 अंक टूटा