Share Market Down: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, जानें बड़ी वजह

Stock Market Today 9 April 2026: शेयर बाजार में आज गैप-डाउन ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स लगभग 600 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज की शुरुआत किया ,जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 के नीचे खुला।

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Apr 2026, 09:19 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार में गैप-डाउन ओपनिंग
Stock Market Today: शेयर बाजार में गैप-डाउन ओपनिंग

Stock Market Today 9 April 2026: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार, 9 अप्रैल को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लाल निशान पर खुला। अमेरिका- ईरान के बीच दो हफ्ते के संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की खबरों से निवेशकों का सेंटीमेंट बदला है। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क इंडेक्स गैप-डाउन ओपन हुए। एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा, जबकि तेल की कीमतों में फिर से उछाल देखा गया। सेंसेक्स 589 अंक या 0.76% लुढ़ककर 76,973 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स ने 147 अंक या 0.7% की गिरावट के साथ कामकाज की शुरुआत की।

इन शेयरों में उछाल

आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे ज्यादा NTPC के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। यह 1.60% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था, जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 1.15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद पावर ग्रिड के शेयर 0.76% की मजबूती के साथ कामकाज कर रहे हैं, जबकि BEL में 0.51% का उछाल आया है। वहीं, सन फॉर्मा के शेयर 0.50% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

दूसरी तरफ, इन्फोसिस के शेयरों में 2.17% की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि अडानी पोर्ट्स के शेयर 1.98% लुढ़ककर कामकाज कर रहे हैं। इसके बाद बजाज फाइनेंस के शेयर 1.51% कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इंडिगो के शेयरों में 1.38% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी 1.34% फिसलकर कामकाज कर रहे हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में

आज के कारोबारी सत्र में India VIX लगभग 1% ऊपर चढ़ा है। निफ्टी आईटी सेक्टर करीब एक प्रतिशत टूट गया। वहीं, निफ्टी मेटल में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की। इस दौरान, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटShare Market Down: बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का, जानें बड़ी वजह
More