Stock Market Opening: शेयर बाजार में मिक्स-अप ओपनिंग, सेंसेक्स हरे निशान में, तो निफ्टी 50 लाल निशान में खुला

Stock Market Opening Bell: बुधवार को शेयर बाजार में मिक्स-अप ओपनिंग हुई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Mar 2026, 09:23 AM IST
Stock Market Opening: शेयर बाजार में मिक्स-अप ओपनिंग
Stock Market Opening: शेयर बाजार में मिक्स-अप ओपनिंग

Stock Market Opening Bell Today 11 March 2026: ग्लोबल मार्केट्स से मिलते-जुलते संकेतों के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने मिक्स-अप ओपनिंग दी। 9:16 बजे बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 32.93 अंक या 0.04% की बढ़त के साथ 78,238.91 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) इंडेक्स 20.40 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 24,241.20 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, कुछ देर बाद दोनों इंडेक्स लाल निशान में आ गए। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स में 137.93 अंक या 0.17% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 33.90 अंक या 0.14% लुढ़ककर कारोबार कर रहा था। इससे पहले, मंगलवार को बाजार में जोरदार रिकवरी देखी गई थी। कल के कारोबार में सेंसेक्स 639.82 अंक या 0.82% चढ़कर 78,205.98 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 233.55 अंक या 0.97% के उछाल के साथ 24,261.60 के लेवल पर बंद हुआ।

बाजार में क्यों आई गिरावट?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, " अभी बाजार में कुछ अहम ट्रेंड चल रहे हैं, जिन्हें निवेशकों को अच्छे से समझना चाहिए। पहला ये कि पिछले एक साल वाला FII vs DII का खेल फिर शुरू हो गया है। विदेशी निवेशक (FII) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) उससे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। FII अभी भी भारत को लेकर उदासीन बने हुए हैं और म्यूचुअल फंड्स में पैसा लगातार आ रहा है। ये सिलसिला अगले कुछ समय तक जारी रहने वाला है।

यह भी पढ़ें | बढ़ने वाला है एयर इंडिया की फ्लाइट्स का किराया, डिटेल में जानें क्या है कारण

स्पेसफिक सेक्टर्स में दिख रही मजबूती

उन्होंने दूसरा सबसे बड़ा कारण बताया कि बाजार में कमजोरी के बावजूद कुछ सेक्टर टिके हुए हैं। फार्मा और घरेलू खपत से जुड़े जैसे टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और डिफेंस में अच्छी मजबूती दिख रही है। FII की लगातार बिकवाली से बड़े बैंकिंग स्टॉक्स काफी आकर्षक हो गए हैं, क्योंकि ये उनके पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा होते हैं। अगर कोई निवेशक इन्हें कम से कम दो साल के लिए पकड़कर रखे, तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। यहां धैर्य बहुत जरूरी है। विजय कुमार ने आगे कहा कि ब्रेंट क्रूड का 88 डॉलर से नीचे आना बाजार के लिए एक बड़ा पॉजिटिव संकेत है, इससे आशावादी माहौल बनेगा और सेंटिमेंट सुधरेगा।

यह भी पढ़ें | क्या इंस्टाग्राम है डाउन? कई यूजर्स ने की प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने की शिकायत

निफ्टी 50 आउटलुक (Nifty 50 Outlook)

वहीं, जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा, "निफ्टी कल 24300-24370 के स्तर पर पहुंचकर नीचे आ गया, इसकी उम्मीद थी। यह लेवल अब ब्रेकआउट पॉइंट बना हुआ है। अगर निफ्टी इससे ऊपर निकल पाया तो 25000 तक जाने की संभावना बन सकती है। हालांकि, कल के कारोबार में हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बना, जो पॉजिटिव संकेत देता है। मार्केट में यह सकारात्मकता तब तक बनी रहेगी, जब तक निफ्टी 24210 के ऊपर बना रहता है। वहीं, नीचे की तरफ अगर गिरावट आई तो 24050 के आसपास मजबूत सपोर्ट माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें | सोने का आज का भाव 11 मार्च: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा रेट

मेटल में तेजी, बैंकिंग में दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें, तो निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक, बैंक निफ्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो जैसे इंडेक्सों में दबाव देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Opening: शेयर बाजार में मिक्स-अप ओपनिंग, सेंसेक्स हरे निशान में, तो निफ्टी 50 लाल निशान में खुला
More