शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,100 के ऊपर

Stock Market Opening Bell: शेयर बाजार में गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज यानी 20 मार्च को गैप-अप ओपनिंग हुई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड20 Mar 2026, 09:16 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,100 के ऊपर
शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,100 के ऊपर

Stock Market Opening Bell Today 20 March 2026: शेयर बाजार में गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज यानी 20 मार्च को गैप-अप ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स 352.14 अंक की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 74,559.38 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 108 अंक मजबूत होकर 23,110.15 के लेवल पर खुला। शुक्रवार को बाजार खुलने के पांच मिनट के अंदर ही सेंसेक्स 900 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 23250 के लेवल को पार कर गया। इससे पहले, गुरुवार को सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.25% लुढ़ककर 74,207.24 के लेवल पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 775.65 अंक या 3.26% की तेज गिरावट के साथ 23,002.15 के लेवल पर बंद हुआ।

इन शेयरों में बड़ी हलचल

आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक से HDFC Bank को छोड़कर सभी स्टॉक हरे निशान में रहे। सबसे अधिक उछाल टाटा स्टील के शेयरों में 3.5 फीसदी से ज्यादा का देखा गया। वहीं, टेक महिंद्रा और SBI में भी 2.5 फीसदी अधिक की तेजी रही। इसके बाद इन्फोसिस और L&T के शेयर भी 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर कामकाज कर रहे थे। HDFC Bank की बात करें, तो इसके शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें | ट्रंप की फटकार के बाद नरम पड़े नेतन्याहू, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में खुले

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। बैंकिंग, आईटी, मेटल्स और पीएसयू बैंक टॉप गेनर्स साबित हुए। इसके साथ ही, FMCG और हेल्थकेयर जैसे डिफेंसिव सेक्टर भी मजबूती के साथ टिके हुए हैं।

यह भी पढ़ें | आज खुल रहा Coal India की सब्सिडियरी CMPDI का IPO, GMP में भारी गिरावट

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, “पिछले चार दिनों से बाजार उम्मीद और डर के बीच कारोबार कर रहा है। पिछले तीन दिनों में निफ्टी ने जितनी बढ़त बनाई थी, वो कल के 775 पॉइंट की भारी गिरावट से खत्म हो गई। आने वाले दिनों में भी ये उम्मीद-डर का सिलसिला जारी रह सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, "आज बाजार में उछाल आने की अच्छी गुंजाइश है, क्योंकि डी-एस्केलेशन की उम्मीद फिर से जाग गई है। इजरायल के पीएम ने कल जो बयान दिए, उनसे लगता है कि अब ईरान के तेल और गैस ढांचे पर और हमले नहीं होंगे। इससे ब्रेंट क्रूड कल के 118 डॉलर के पीक से गिरकर 106 डॉलर पर आ गया है।"

कल HDFC बैंक का मामला निफ्टी बैंक पर भारी पड़ा और उसी वजह से निफ्टी भी बुरी तरह टूटा। लेकिन यह ज्यादा बड़ा मामला नहीं है। हालांकि अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, लेकिन बाजार आज रिकवरी या उछाल के लिए तैयार दिख रहा है। फाइनेंशियल स्टॉक्स और ऑटो सेक्टर में आज अच्छी रिकवरी देखने को मिल सकती है।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटशेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,100 के ऊपर
More