Stock Market Opening Bell: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 1% ऊपर

Stock Market Opening Bell: वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में कामकाज के लिए खुला। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Mar 2026, 09:15 AM IST
मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार
मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार

Stock Market Opening Bell 25 March 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग हुई। आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 583.56 अंक या 0.78% मजबूत होकर 74,652.01 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 252.30 अंक या 1.10% उछाल के साथ 23,164.70 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 6 लाख करोड़ रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। यह पिछले कारोबारी सत्र के 423 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 429 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इन स्टॉक्स में हलचल

आज के शुरुआती ट्रेडिंग में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.2% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, जबकि इटर्नल के शेयरों में 2% से अधिक की बढ़त आई है। इसके बाद, SBI के शेयर लगभग 2% मजबूत होकर कामकाज कर रहे थे, जबकि टाइटन के शेयरों में 1.8% का उछाल दर्ज किया गया। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी 1.6% मजबूत होकर ट्रेड कर रहे थे।

दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा के शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इन्फोसिस में 0.5% से ज्यादा की गिरावट आई। वहीं, एचसीएल टेक के शेयर लगभग 0.5% लुढ़के और TCS में 0.09% की कमजोर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | RCB New Owner: ₹16,700 करोड़ में बिकी विराट कोहली की टीम! जानें कौन खरीदा

अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत

बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने के संकेत मिलने से बाजार में तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बन रही है। उन्होंने ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर अमेरिकी हमलों को पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया है, जिससे कूटनीतिक समाधान की उम्मीद बढ़ी है। इजरायली मीडिया ने सोमवार को दावा किया कि अमेरिका ने 9 अप्रैल को युद्ध खत्म करने की संभावित तारीख तय कर दी है।

यह भी पढ़ें | Dividend News: हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, जानें पूरी डिटेल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, “बाजार में उम्मीद लौट रही है क्योंकि संघर्ष में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और ईरानी शासन की टिप्पणियों से लग रहा है कि जल्द ही संघर्ष खत्म हो सकता है। खासतौर पर ईरान की ओर से दोहराया गया बयान कि गैर-शत्रुतापूर्ण जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर सकते हैं, यह अच्छी खबर है जो भारत की ऊर्जा चिंताओं को कम करेगी।”

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Opening Bell: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 1% ऊपर
More