
Stock Market Opening on 10 November: शेयर बाजार में आज फ्लैट ओपनिंग हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 83,198.20 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 11 अंक चढ़कर 25,503.50 के लेवल पर ओपन हुआ। हालांकि, तुरंत ही दोनों इंडेक्स में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 150 अंक चढ़ गया ,जबकि निफ्टी 25,550 के लेवल पर छू लिया। आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा में 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।
सोमवार को सुबह लगभग 9:30 बजे एशियन पेंट्स के शेयरों में लगभग 1.5 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है, जबकि इन्फोसिस के शेयरों में 1.20 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके बाद टाइटन कंपनी में 1 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.77 प्रतिशत की मजबूत देखी जा रही है। इसके बाद TMPV में 0.70 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।
दूसरी तरफ, ट्रेंट के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद पावर ग्रिड के शेयर 1.27 प्रतिशत और इटरनल के शेयर 0.59 प्रतिशत लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 0.39 प्रतिशत और मारुति सुजुकी में 0.29 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.