
Stock Market Opening on 27 November: शेयर बाजार में गुरुवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स आज 135 अंकों की बढ़त के साथ 85,745.05 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 56 अंकों की बढ़तरी के साथ 26,261.25 के लेवल पर खुला। सेक्टोरल इंडेक्स में लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में काम कर रहे हैं, जिसमें सबसे ऊपर मेटल और ऑटो रहा।
इसके कुछ मिनट बाद ही निफ्टी ने 14 महीनों बाद अपना नया रिकॉर्ड हाई छुआ है। वहीं, सेंसेक्स भी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तरों पर पहुंच गया। बुधवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 26,295.55 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 85,940.24 के लेवल पर पहुंच गया।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, 'कल निफ्टी में 320 अंकों की जोरदार छलांग लगी और इसके साथ ही बाजार का मूड पूरी तरह बदल गया है। अब मार्केट बुलिश मोड में आ चुका है। निफ्टी और सेंसेक्स के नए ऑल-टाइम हाई बस समय की है।
टेक्निकल रूप से भी सारा सेटअप शानदार है। FII भारी शॉर्ट पोजीशन में फंसे हुए हैं। यानी शॉर्ट कवरिंग आएगी तो मार्केट रॉकेट की तरह ऊपर जाएगा। सबसे बड़ी बात - इस रैली के पीछे फंडामेंटल सपोर्ट भी मजबूत है। FY26 की Q3 और Q4 में अर्निंग्स अच्छी आने वाली हैं। अक्टूबर में कंजप्शन में बूम देखने को मिला। इसका असर अब कंपनियों की कमाई में साफ दिखेगा। अगर यह रफ्तार बनी बनी रही, तो आने वाले समय में अर्निंग्स अच्छी खासी बढ़ेगी। इसके चलते शेयर बाजार में अच्छी रैली आएगी।'
सुबह 9:25 बजे लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 1.15 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.04 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.89 प्रतिशत की तेजी और एशियन पेंट्स में 0.87 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा, ICICI Bank में भी 0.82 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।
दूसरी तरफ, इटरनल के शेयर 0.68 प्रतिशत और टाइटन में 0.28 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद मारुति सुजुकी के शयरों में 0.27 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स के शेयर 0.12 प्रतिशत की कमजोरी देखी जा रही है।
बता दें कि एक बार फिर विदेशी निवेश भारतीय बाजार की तरफ लौट रहे हैं। बुधवार, 26 नवंबर को विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) 4,778 करोड़ रुपये के नेट बायर्स रहे, जबकि डोमैस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 6,248 करोड़ रुपये की खरीदारी की।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.