सपाट स्तर पर कामकाज कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी, टाटा स्टील और SBI के शेयरों में तेजी

Stock Market Opening Today: शेयर बाजार में मंगलवार को फ्लैट-टू-निगेटिव ओपन हुआ।  

Shivam Shukla
अपडेटेड28 Oct 2025, 09:17 AM IST
शेयर बाजार ओपनिंग
शेयर बाजार ओपनिंग

Stock Market Opening Bell Today on 28 October: शेयर बाजार में मंगलवार को फ्लैट-टू-निगेटिव ओपनिंग हुई। लेकिन, बाजार खुलते ही सेंसेक्स 100 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 26,000 के पार पहुंच गया। हालांकि, अब बाजार फिर फ्लैट कारोबार कर रहा है। मंगलवार को सेंसेक्स 153 अंकों की गिरावट के साथ 84,625.71 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 26 अंक टूटकर 25,939.95 के लेवल पर खुला।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्ट्मेंट लिमिटेड में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, 'खबरों के फ्लो से मार्केट में पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिल रहा है। अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ पर कोई एग्रीमेंट होने के संकेत हैं। अगर गुरुवार को ट्रंप और शी जिनपिंग की मीटिंग में कोई ब्रेकथ्रू हुआ, तो ग्लोबल मार्केट्स को और बूस्ट मिलेगा। S&P 500, निक्केई और कोस्पी जैसे बड़े इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि शॉर्ट टर्म में एक अच्छी खबर ये है कि फेड बुधवार को FOMC मीटिंग में रेट कट कर सकता है। दरअसल, US CPI इन्फ्लेशन (3% YoY) उतना हाई नहीं है, जितना डर था। भारतीय बाजार को फंडामेंटल सपोर्ट मिल रहा है। GDP ग्रोथ और कॉर्पोरेट अर्निंग्स के अच्छे संकेत हैं। हालांकि, हाई वैल्यूएशन की चिंता बनी हुई है। ऐसे में अगर बाजार में तेजी से चढ़ा तो FII फिर से बेचने लग सकते हैं।'

इन स्टॉक्स में तेजी

आज के शुरुआती कारोबार में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 1.30 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 1.25 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। इसके बाद LT में 0.97 और अडानी पोर्ट में 0.75 प्रतिशत की मजबूती देखी जा रही है। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV) के शेयरों में 0.70 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें | स्टरलाइट इलेक्ट्रिक के IPO पर लगी रोक, SEBI से वेदांता ग्रुप को झटका

इन स्टॉक्स में गिरावट

दूसरी तरफ, ICICI Bank के शेयरों में 0.88 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर 0.50 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहे हैं। इसके अलावा, BEL के शेयर भी 0.11 प्रतिशत और TCS के शेयर 0.10 प्रतिशत लुढ़ककर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इन्फोसिस में भी दबाव देखा जा रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटसपाट स्तर पर कामकाज कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी, टाटा स्टील और SBI के शेयरों में तेजी
More