Stock Market Opening: हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी, टाइटन और ट्रेंट टॉप गेनर्स में शामिल

Stock Market Opening Today: शेयर बाजार में बुधवार को पॉजिटिव नोट में ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।

Shivam Shukla
अपडेटेड29 Oct 2025, 09:16 AM IST
शेयर बाजार खुला
शेयर बाजार खुला

Stock Market Live Update Today on 29 October: शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई। बेंचमार्क इंडेक्स 35 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 84,663.68 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 45 अंक चढ़कर 25,982 के लेवल पर ओपन हुआ। इससे पहले, निफ्टी की मंथली एक्सपायरी पर इंडेक्स में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

निफ्टी बना रहा डोजी कैंडल

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा, ‘26000 से कुछ देर ऊपर जाने के बाद तेज पुलबैक ने पैनिक कर दिया। लेकिन क्लोजिंग से बना डोजी हमारे इस विचार की पुष्टि करता है कि इस समय 25590-400 के लेवल पर जाने के लिए पर्याप्त मंदी नहीं है,जैसा कि पहले आशंका जताई जा रही थी। जब तक यह 25900 से ऊपर है,तब तक 26186-250 पर नजर रखते हुए, ऊपर जाने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जाने की उम्मीद है।’

इन शेयरों में दिखी हलचल

सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी देखी गई। यह 1.41 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा था। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों में 0.81 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है, जबकि L&T के शेयर भी 0.70 प्रतिशत उछाल के साथ कामकाज कर रहा था। इसके अलावा, ट्रेट, रिलायंस और टाइटन कंपनी के शेयरों में 0.6 से 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 1.15 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है, जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 0.67 फीसदी लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस और इटरनल के शेयर 0.25 प्रतिशत कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। एक्सिस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मामूली गिरावट देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें | Silver Price Crash: ऑलटाइम हाई से 20% गिरी चांदी, आज 3% की गिरावट

फेड ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

बता दें कि आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फेड रिजर्व लगातार दूसरी तिमाही ब्याज दरों में कटौती करने वाला है। इसके अलावा, भविष्य की दिशा भी तय होगी। एनालिस्ट और ट्रेडर्स का अनुमान है कि फेड की दर निर्धारण समिति के ज्यादातर पॉलिसी मेकर 25 बेसिक पॉइंट्स की कटौती का समर्थन करेंगे। अगर ब्याज दरों में कटौती की जाती है, तो यह 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच कम हो जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी, टाइटन और ट्रेंट टॉप गेनर्स में शामिल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: हरे निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी, टाइटन और ट्रेंट टॉप गेनर्स में शामिल