
Stock Market Opening on 18 November: शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई। आज सुबह सेंसेक्स 91 अंक उछाल के साथ 85,042.37 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 13 अंकों की बढ़त के साथ 26,021.80 के लेवल पर ओपन हुआ। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों में 25 से ज्यादा से शेयर लाल निशान में रहे। लेकिन 5 मिनट के अंदर ही बाजार लाल निशान में आ गया। सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी 25,950 पर आ गया।
जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा,आज निफ्टी में ऊपर 26,130 और नीचे 25,840 दोनों लेवल अभी तक नहीं टूटे हैं, इसलिए मार्केट में दिशा पकड़ने की थोड़ी जद्दोजहद चल रही है। आज हम साइडवेज (रेंज में) शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है कि पहले थोड़ा नीचे 25980 या 25900 तक फिसलन दिखे, फिर उसके बाद ऊपर जानें की कोशिश होगी। लेकिन अगर सीधे 26022 के ऊपर निकल गया, तो फिर 26130 तक जाने की पूरी संभावना बन जाएगी।
सुबह 9:25 बजे टाटा स्टील के शेयर 0.95 प्रतिशत टूटकर कामकाज कर रहे थे। वहीं, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 0.76 प्रतिशत गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा, टेक महिंद्रा के शेयर 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि L&T के शेयर 0.66 फीसदी लुढ़ककर कामकाज कर रहे हैं।
दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के शेयर 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.64 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है। वहीं, BEL के शेयरों 0.50 प्रतिशत अधिक तेजी के साथ कामकाज कर रहे हैं, जबकि इटरनल के शेयरों में 0.45 प्रतिशत का उछाल आया है।
आज के कारोबार में IT इंडेक्स 0.5% नीचे गिरा, जबकि ऑटो इंडेक्स में भी 0.4% की गिरावट आई। केवल पीएसयू बैंक इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कामकाज कर रहा था। इसमें 0.3% की बढ़त देखी गई। मिडकैप 0.2% और स्मॉलकैप 0.5% नीचे ट्रेड कर रहे थे। दरअसल पिछले 6 दिनों से बाजार में रैली देखी जा रही थी। इस दौरान सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2% ऊपर चढ़े। अच्छी-अच्छी कमाई के नतीजे, DII की खरीदारी और अमेरिकी शटडाउन खत्म होने से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ। लेकिन अब हल्का पुलबैक देखने को मिल रहा है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.