Stock Market: शेयर बाजार में फ्लैट-टू-निगेटिव शुरुआत, इन शेयरों में तेजी

Stock Market Opening: शेयर बाजार में सोमवार को लाल निशान में कामकाज की शुरुआत हुई। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों फ्लैट लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड8 Dec 2025, 09:19 AM IST
शेयर बाजार ओपनिंग
शेयर बाजार ओपनिंग

Stock Market Live Updates 8 December: शेयर बाजार में सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती के बाद यह तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज बाजार लाल निशान में फ्लैट कामकाज कर रहा है। आज के कारोबार सेंसेक्स 87.53 अंक की गिरावट के साथ 85,624.84 के लेवल पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 27 अंक लुढ़ककर 26,159.80 के लेवल पर खुला।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार ने कहा, ' निकट भविष्य में उभरते पॉजिटिव और निगेटिव न्यूज बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। इकोनॉमी में फिर से तेजी आ रही है और कंपनियों की अर्निंग्स में भी अच्छी बढ़ोतरी के संकेत दिख रहे हैं। यह कारण है कि शेयर बाजार को अभी भी सहारा मिल रहा है। इस साल सरकार और RBI ने जमकर पैसा खर्च किया और ब्याज दरें कम रखीं, इसका असर साफ दिख रहा है। दूसरी तिमाही में GDP 8.2% की गति से बढ़ी। वहीं, RBI ने अगले वित्त वर्ष (FY26) के लिए ग्रोथ का अनुमान ही 7.3% तक बढ़ा दिया। ये आंकड़े बाजार के लिए बहुत पॉजिटिव हैं।

महंगाई कम होने से नॉमिनल GDP और कंपनियों की कमाई थोड़ी सुस्त पड़ी है, लेकिन आगे के संकेत बहुत अच्छे हैं। FY27 में कंपनियों की कमाई 15% तक बढ़ सकती है। लेकिन रुपया लगातार कमजोर हो रहा है, जिसकी वजह से विदेशी निवेशक (FII) लगातार भारतीय शेयर बेच रहे हैं। जापान में बॉन्ड यील्ड अचानक बढ़ गई है, जिससे जापानी निवेशक अपना पैसा निकालकर भाग सकते हैं। कुल मिलाकर बाजार में तेजी आने की कई कारण बने हुए हैं, लेकिन गिरावट भी उतना ही खतरा बना हुआ है।

आईटी शेयरों में उछाल

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक टेक महिंद्रा के शेयर मजबूत होकर कारोबार कर रहे थे। ये 0.95 प्रतिशत पर ट्रेड कर रहे थे। इसके बाद इन्फोसिस के शेयरों में 0.70 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला, जबकि टीसीएस के शेयर 0.51 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे। इसके बाद इटरनल के शेयर 0.39 प्रतिशत मजबूत होकर ट्रेड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | आज लोकसभा में वंदे मातरम बहस का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि BEL के शेयरों में 0.74 प्रतिशत की कमजोरी देखी जा रही है। इसके बाद एशियन पेंट्स के शेयर 0.62 प्रतिशत लुढ़ककर कामकाज कर रहे हैं, जबकि मारुति सुजुकी के स्टॉक में 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके अलावा, एनटीपीसी के शेयरों में 0.57 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market: शेयर बाजार में फ्लैट-टू-निगेटिव शुरुआत, इन शेयरों में तेजी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market: शेयर बाजार में फ्लैट-टू-निगेटिव शुरुआत, इन शेयरों में तेजी