Stock Market Opening: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखी हलचल

Stock Market Opening: शेयर बाजार में सोमवार को हरे निशान में कामकाज की शुरुआत हुई है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Nov 2025, 09:16 AM IST
Stock Market Opening
Stock Market Opening

Stock Market Opening on 17 November: शेयर बाजार में सोमवार को पॉजिटिव नोट के साथ नए सप्ताह की शुरुआत हुई। आज BSE सेंसेक्स 137.72 अंक चढ़कर 84,700.50 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 38 अंक के उछाल के साथ 25,948.20 के लेवल पर खुला। इस दौरान बैंक निफ्टी में जोरदार उछाल देखा गया और यह ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी 296.95 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर 58814.50 के लेवल पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्ट्समेंट लिमिटेड में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजय कुमार ने कहा, 'दूसरी तिमाही के नतीजे अब तक जो आए हैं, वे कमाई में तेजी का संकेत दे रहे हैं। कंपनियों के शुद्ध मुनाफे में 10.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले छह तिमाहियों में सबसे अच्छी है। यह पहले के अनुमानों से भी बेहतर साबित हुई है। खपत के मौजूदा रुझान बता रहे हैं कि तीसरी तिमाही में कमाई और मजबूत होगी। खासकर वैकल्पिक खर्च वाली चीजों में, जैसे ऑटोमोबाइल सेक्टर, कमाई की अगुवाई करेगा। अब देखना यह है कि त्योहारों के सीजन के बाद यह खपत का जोश बना रहेगा या नहीं।

बाजार में लगातार तेजी और नए रिकॉर्ड स्तरों तक पहुंचने का सिलसिला अभी रुका हुआ है, क्योंकि विदेशी निवेशक (FII) हर तेजी पर बिकवाली कर रहे हैं। बाजार को नए ऊंचे स्तरों पर टिकने के लिए FII की रणनीति में बदलाव जरूरी है। इसके लिए तीसरी तिमाही से कमाई में स्थिर सुधार की जरूरत पड़ेगी, जो संभव लग रहा है। अगर वैश्विक स्तर पर AI बिजनेस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, तो यह बाजार के लिए मददगार साबित होगा।'

इन शेयरों में उछाल

आज के शुरुआत कामकाज में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कामकाज कर रहे थे, जबकि NTPC के शेयरों में 0.55 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके बाद टेक महिंद्रा के शेयर 0.54 और टाइटन कंपनी के शेयरों में 0.48 प्रतिशत का उछाल आया। इसके अलावा, एशियन पेंट्स के शेयरों 0.47 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

इन शेयरों में गिरावट

दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स (TMPV) 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई, जबकि इटरनल के शेयर 0.91 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कामकाज कर रहे थे। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.43 प्रतिशत और BEL के शेयर 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, HDFC Bank में 0.27 प्रतिशत की कमजोर देखी जा रही है और पावर ग्रिड के शेयर 0.17 प्रतिशत लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखी हलचल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Opening: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में दिखी हलचल