Stock Market Outlook 1 April 2026: शेयर बाजार ने लाल निशान में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 को विदाई दी है। इस दौरान सेंसेक्स 7% गिरा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में 5% की गिरावट दर्ज की गई। बीते कल महावीर जयंती के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहे। वहीं, सोमवार को निफ्टी 488.20 अंक या 2.14% टूटकर 22,331.40 के लेवल पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स 1,635.67 अंक या 2.22% लुढ़ककर 71,947.55 के लेवल पर पहुंच गया था। बुधवार, 1 अप्रैल के कारोबार के लिए ग्लोबल बाजारों से तूफानी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने निवेशकों का सेंटीमेंट बदल दिया है।
अमेरिकी बाजार में जोरदार रैली (US Market Updates)
अमेरिकी शेयर बाजार में आज जोरदार रैली देखी गई। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,125.37 अंकों या 2.49% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 46,341.51 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 184.80 अंक या 2.91% मजबूत होकर 6,528.52 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, नैस्डैक कम्पोजिट 795.99 अंक या 3.83% चढ़कर 21,590.63 के लेवल पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में भी तूफानी तेजी
मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द खत्म होने के संकेत मिलने के बाद एशियाई बाजारों में भी रौनक लौट आई है। आज सुबह जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 1,876.20 अंक या 3.67% के तूफानी उछाल के साथ 52,939.92 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स 114 अंक या 3.26% की मजबूती के साथ 3,611.86 के लेवल पर पहुंच गया। इसके बाद, साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में जोरदार रैली देखी जा रही है। यह 274.31 अंक या 5.43% के उछाल के साथ 5,326.77 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि कोस्डैक 48.68 अंक या 4.63% की बढ़ोतरी के साथ 1,101.07 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।
गिफ्ट निफ्टी में 550 अंकों का उछाल (GIFT Nifty Today)
बुधवार, 1 अप्रैल2026 को गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) 550 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ कामकाज कर रहा है। यह आज सुबह NSE IX पर निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 569.6 अंकों की बढ़त के साथ 22901 के लेवल पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि आज दलाल स्ट्रीट पर गैप-अप ओपनिंग होने वाली है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।