Stock Market Outlook on New Year 2026: भारतीय शेयर बाजार ने कैलेंडर ईयर 2025 सेंसेक्स में 8% और निफ्टी में 10% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। 2025 में कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन के बाद एनालिसटों को उम्मीद है कि 2026 में मार्केट स्थिर वृद्धि दर्ज करेगा, जिसे कंपनियों की आय में सुधार, निजी क्षेत्र के निवेश में क्रमिक पुनरुद्धार और हालिया और आगामी सरकारी नीतिगत उपायों से समर्थन मिलेगा।
गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी
गिफ्ट निफ्टी ने आज बाजार में पॉजिटिव शुरुआत का संकेत दिया है। यह NSE IX पर 66 अंक या 0.25% की बढ़ोतरी के साथ 26,341 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।
निगेटिव नोट में बंद हुआ US मार्केट
अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट ने 2025 का आखिरी ट्रेडिंग दिन बुधवार को गिरावट के साथ खत्म किया। लगातार चौथे दिन बाजार नीचे रहा। S&P 500 इंडेक्स में 0.7 फीसदी की गिरावट आई, डॉव जोंस 0.6 फीसदी लुढ़का और नैसडैक 0.8 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ। नए साल की छुट्टी से पहले ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी कम रहा। ज्यादातर बड़े निवेशक पहले ही अपनी पोजीशन बंद कर चुके थे। गुरुवार को न्यू ईयर के मौके पर मार्केट बंद रहेंगे।
हालांकि क्रिसमस के बाद की इस छोटी गिरावट के बावजूद, साल भर के लिहाज से अमेरिकी बाजार ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रमुख इंडेक्स साल में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।
अमेरिका ने वेनेजुएला में लगाया नया प्रतिबंध
अमेरिका ने वेनेजुएला के ऑयल सेक्टर से जुड़ी चार कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। साथ ही चार तेल टैंकरों को ब्लॉक प्रॉपर्टी घोषित किया गया है। ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने के लिए ये कदम उठाए हैं। इन कंपनियों और टैंकरों पर आरोप है कि वे वेनेजुएला के तेल की ढुलाई में शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन मादुरो सरकार को अवैध बताते हुए उन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।