Stock Market Outlook: क्या आज फिर लौटेगी रौनक? GIFT Nifty से गैप-अप ओपनिंग के संकेत, जानें ग्लोबल मार्केट का हाल

Stock Market Outlook 10 April 2026: आज शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट्स में तेजी देखी जा रही है, जबकि गिफ्ट निफ्टी भी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड10 Apr 2026, 06:58 AM IST
Stock Market Outlook: क्या आज फिर लौटेगी रौनक?
Stock Market Outlook: क्या आज फिर लौटेगी रौनक?

Stock Market Outlook 10 April 2026: शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट के साथ कामकाज की समाप्ति हुई। इससे पहले, लगातार 5 कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज की गई थी। कल के कारोबार में सबसे अधिक फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली हुई, जबकि ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स भी कमजोर रहे। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 947.22 अंक या 1.22% लुढ़ककर 76,615.68 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 222.25 अंक या 0.93% की गिरावट के साथ 23,775.10 के लेवल पर बंद हुआ।

बढ़त के साथ बंद हुआ वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। 6 हफ्ते से चल रहे मिडिल ईस्ट संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में जारी बातचीत से सीजफायर को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 275.88 अंक या 0.58% चढ़कर 48,185.80 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 41.85 अंक या 0.62% मजबूत होकर 6,824.66 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा,187.42 अंक या 0.83% चढ़कर 22,822.42 के लेवल पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | 10 अप्रैल से खुल रहा Axis Mutual Fund का नया फंड ऑफर, ₹100 से कर सकेंगे निवेश

एशियाई बाजारों में भी तेजी

अमेरिकी बाजार में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। जापान का बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 875.59 अंक या 1.57% मजबूत होकर 56,770.91 के लेवल पर कामकाज कर रहा है, जबकि टॉपिक्स 3.91 अंक या 0.10% की बढ़ोतरी के साथ 3,745.38 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 93.36 अंक या 1.62% की तेजी के साथ 5,871.37 के लेवल पर कारोबार कर रहा है, जबकि कोस्डैक 19.95 अंक या 1.85% मजबूती के साथ 1,095.95 के लेवल पर कामकाज कर रहा है।

यह भी पढ़ें | Income Tax News: नए ITR फॉर्म में कैपिटल गेन रिपोर्टिंग के नियम बदले

GIFT Nifty में उछाल

गिफ्ट निफ्टी आज हरे निशान में कामकाज के शुरुआत होने के संकेत दे रहा है। यह शुक्रवार को निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 54 अंकों की बढ़त के साथ 23918 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर गैप-अप ओपनिंग होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Outlook: क्या आज फिर लौटेगी रौनक? GIFT Nifty से गैप-अप ओपनिंग के संकेत, जानें ग्लोबल मार्केट का हाल
More