Stock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty इस ओर कर रहा इशारा

GIFT Nifty Today: आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 25,907 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यह कल के निफ्टी फ्यूचर्स बंद भाव से लगभग 24 अंक या 0.09% नीचे है।

Shivam Shukla
अपडेटेड10 Dec 2025, 08:21 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook 10 December: सोमवार को निफ्टी में तेज रिवर्सल के बाद मंगलवार को भी भारी बिकवाली देखने को मिली। पूरे दिन उतार-चढ़ाव होता रहा और निफ्टी 120 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। डेली चार्ट पर ऊपर-नीचे दोनों तरफ हल्की शैडो के साथ एक छोटा सा रेड कैंडल बना। टेक्निकल एनालिस्ट का कहना है कि ये सब मार्केट में चल रही उठा-पटक का संकेत है, अभी वोलैटिलिटी कम होने का नाम नहीं ले रही।

ओपनिंग आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा,'10 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की नरमी के साथ होने के संकेत हैं। सुबह GIFT Nifty करीब 25,910 के आसपास कारोबार कर रहा है। यानी निफ्टी में 50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ ओपनिंग दिख रही है।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत हैं और घरेलू स्तर पर कोई बड़ा ट्रिगर भी नहीं है, इसलिए माहौल अभी सतर्क लेकिन उम्मीद भरा कहा जा सकता है। आने वाले दिनों में निवेशक विदेशी बाजारों की चाल, कच्चे तेल की कीमतों और FII-DII के पैसों के फ्लो पर खास नजर रखेंगे। इन्हीं के आधार पर बाजार को साफ दिशा मिलेगी।

टेक्निकल नजरिए से् निफ्टी अभी 25,950-26,000 के मजबूत रजिस्टेंस जोन में फंसा हुआ है। कई बार ऊपर जाने की कोशिश की, लेकिन हर बार यहीं से बिकवाली आ गई। नीचे की तरफ इमीडिएट सपोर्ट 25,650-25,700 के जोन में है। जब तक 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट नहीं होता, तेजी की पूरी ताकत वापस नहीं आएगी। अगर 25,650 से नीचे टिक गया तो यह ऊबाऊ रेंज में और कुछ दिन फंस सकता है।'

यह भी पढ़ें | IIT, IAS.... इस शख्स ने सब कुछ छोड़ दिया, अब बन गए सिंगर और जमा रहे महफिल

गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट

आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 25,907 के आसपास ट्रेड कर रहा है। यह कल के निफ्टी फ्यूचर्स बंद भाव से लगभग 24 अंक या 0.09% नीचे है। इसका मतलब आज बाजार की शुरुआत फ्लैट या मामूली गिरावट के साथ होने की उम्मीद है।

अमेरिकी बाजार का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को ज्यादातर बड़े इंडेक्स पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है, लेकिन निवेशक फैसले से पहले सतर्कता दिखा रहे हैं। डाओ जोंस 179 अंक या 0.38% टूटकर 47,560 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 6 अंक नीचे आकर 6,840 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,576 पर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty इस ओर कर रहा इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल? GIFT Nifty इस ओर कर रहा इशारा
OPEN IN APP