Stock Market Today: रातों-रात बदल गए शेयर बाजार से जुड़े ये फैक्टर्स, जानें आज कैसी होगी ओपनिंग?

Stock Market Outlook 11 Feb 2026: गिफ्ट निफ्टी आज के कारोबार के लिए पॉजटिव संकेत दे रहा है। यह NSE IX पर 70 अंक की तेजी के साथ 26,056 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Feb 2026, 08:25 AM IST
Stock Market Outlook 11 Feb 2026
Stock Market Outlook 11 Feb 2026

Stock Market Live Updates 11 Feb 2026: शेयर बाजार मंगलवार को सतर्क और सीमित दायरे में बंद हुआ। बैंकिंग, आईटी और हेल्थकेयर के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार पर दबाव रहा। ऐसे में इंडेक्स ज्यादा उछाल दर्ज नहीं कर पाए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले कुछ समय के लिए बाजार का रुख मामूली रूप से पॉजिटिव तो है, लेकिन ज्यादातर समय ये कंसोलिडेशन ही करता दिखेगा। निफ्टी के 26,000 के लेवल को तोड़ने के बाद ही तेज उछाल देखने को मिलेगा। तब तक ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली का दबाव बना रह सकता है।

मार्केट आउटलुक

जियीजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कहा, 'भारतीय शेयर बाजार ने लगातार ऊपर चढ़ने का सिलसिला जारी रखा। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते और एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने इस तेजी को सपोर्ट किया। विदेशी निवेशकों (FII) ने एक बार फिर जोरदार खरीदारी शुरू की और रुपया भी मजबूत हुआ, जिससे निवेशकों का मूड और बेहतर हुआ। हालांकि, बीच-बीच में कुछ सेक्टर्स में मुनाफावसूली देखने को मिली।

टैरिफ को लेकर जो चिंताएं थीं, वो अब काफी हद तक कम हो गई हैं। ऐसे में अगले कुछ समय तक बाजार की दिशा इस बात पर टिकी है कि तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे कैसे आते हैं। अभी तक जो रिजल्ट आए हैं, वो मिले-जुले हैं और ज्यादातर उम्मीदों से कमजोर रहे हैं। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि हाल में सरकार और रिजर्व बैंक की तरफ से जो वित्तीय और मौद्रिक कदम उठाए गए हैं, उनका असर मिलकर कंपनियों की कमाई को कितनी जल्दी और कितना बढ़ा पाता है।

यह भी पढ़ें | Ladki Bahin Yojana KYC: लाडकी बहिन योजना के लिए खुशखबरी! e-KYC की तारीख बढ़ाई गई

गिफ्ट निफ्टी में 70 अंकों का उछाल

गिफ्ट निफ्टी आज के कारोबार के लिए पॉजटिव संकेत दे रहा है। यह NSE IX पर 70 अंक की तेजी के साथ 26,056 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में आज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें | Oil India Dividend 2026: हर शेयर पर मिलेगा ₹7 का तोहफा, जान लीजिए रिकॉर्ड डेट

US Market Update

वॉल स्ट्रीट पर मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार ने मिक्स-अप क्लोजिंग दी। डाउ जोंस तीसरे दिन भी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ, लेकिन S&P 500 और नैस्डैक में गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 52.27 अंक या 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 50,188.14 पर बंद हुआ। इंट्राडे में यह नया रिकॉर्ड हाई भी छू चुका था। दूसरी तरफ S&P 500 इंडेक्स 23.01 अंक या 0.33% टूटकर 6,941.81 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट सबसे ज्यादा गिरा। यह 136.20 अंक या 0.59% की कमजोरी के साथ 23,102.47 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: रातों-रात बदल गए शेयर बाजार से जुड़े ये फैक्टर्स, जानें आज कैसी होगी ओपनिंग?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Today: रातों-रात बदल गए शेयर बाजार से जुड़े ये फैक्टर्स, जानें आज कैसी होगी ओपनिंग?