Stock Market Outlook: शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद, GIFT Nifty 108 अंक चढ़ा

Stock Market Outlook: गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी रिकॉर्ड लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। यह पिछले बंद से 108 अंक ऊपर चढ़कर 26,134 पर ट्रेड कर रहा है।

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Dec 2025, 08:28 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook 12 December: शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट का सिलसिला तोडडते हुए अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ। हालांकि विदेशी निवेशक (FII) अभी भी बिकवाली कर रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने लगातार 11वें दिन शेयर बेचे। लेकिन घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। आज दो बड़े डेटा आने वाले हैं, जिन पर सबकी नजर रहेगी। शाम को भारत का नवंबर महीने का महंगाई दर (CPI) और ब्रिटेन का जीडीपी डेटा आएगा। ये रिजर्व बैंक और ग्लोबल मार्केट के मूड पर असर डाल सकते हैं।

निफ्टी आउटलुक

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निल एनालिस्ट रूपक डे ने गुरुवार को बताया, 'आज सुबह निफ्टी कल के निचले स्तर से भी नीचे चला गया, जबकि ऊपर की तरफ 21-दिन के मूविंग एवरेज (21 EMA) पर जोरदार रुकावट आई। यानी साफ-साफ दिख रहा है कि तेजी कमजोर है। ऊपर जाना मुश्किल, नीचे फिसलना आसान है। उनके मुताबिक फिलहाल 25,700 सबसे अहम सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस लेवल को निर्णायक रूप से तोड़ देता है, तो बियर पूरी तरह हावी हो सकते हैं और गिरावट तेज हो सकती है। दूसरी तरफ, जब तक निफ्टी 26,000 के ऊपर नहीं जाता, तब तक बाजार में डर और सतर्कता बनी रहेगी। निवेशकों का भरोसा लौटने में अभी वक्त लगेगा।'

गिफ्ट निफ्टी में 108 अंकों का उछाल

गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी रिकॉर्ड लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। यह पिछले बंद से 108 अंक ऊपर चढ़कर 26,134 पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुलेंगे और अच्छी तेजी दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार का सबसे तेज तरीका, ऑफर फॉर सेल आखिर क्या है? आइए समझते हैं पूरा गणित

फेड रेट कट के बाद US मार्केट में बहार

वॉल स्ट्रीट का माहौल शानदार रहा। कल अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती। इसके साथ ही आगे की नीति भी उम्मीद से कम सख्त बताई। इसके बाद वहां निवेशकों में जोश आ गया। डाउ जोंस ने 646 अंक या 1.34% की छलांग लगाते हुए 48,704 पर नया रिकॉर्ड बनाया। S&P 500 इंडेक्स भी 6,901 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। हालांकि टेक्नोलॉजी शेयरों में थोड़ी कमजोरी रही, ओरेकल ने कमजोर गाइडेंस दिया, जिससे नैस्डेक हल्का सा नीचे 23,594 पर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद, GIFT Nifty 108 अंक चढ़ा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में तेजी आने की उम्मीद, GIFT Nifty 108 अंक चढ़ा