
Stock Market Live Updates 12 Jan: पिछले सप्ताह लगातार 5वें दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। यह गिरावट कमजोर ग्लोबल संकेतों और बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन के साथ-साथ अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं के बीच देखी गई। आज, तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स पर सबकी नजर रहेगी। TCS और HCL Tech के रिजल्ट घोषित होने वाले हैं, जिसकी वजह से आईटी स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। ट्रेड पॉलिसी पर अमेरिका के किसी भी कमेंट पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।
चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, वीकली चार्ट पर एक बेयरिश इंगुल्फिंग कैंडल बनी है, जिसने पिछले हफ्ते की सारी बढ़त को पलटकर खत्म कर दिया। इससे लग रहा है कि अब थोड़े समय के लिए बाजार का रुख पलट सकता है और बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। लगातार पांच लाल कैंडल बनी हैं, जो बताती हैं कि ऊपरी स्तरों पर लगातार बिकवाली हो रही है और बाजार का मूड कमजोर पड़ रहा है। डेली चार्ट की बात करें तो निफ्टी 25,800 के अहम रेजिस्टेंस लेवल के नीचे बंद हुआ। ये एक महत्वपूर्ण सप्लाई जोन था, जिसके टूटने से शॉर्ट टर्म में बेयरिश माहौल बन गया है।
फिर भी अच्छी बात ये है कि निफ्टी अभी भी अपने 20 डे,50डे और 200 डे के EMA के ऊपर बना हुआ है। मतलब मीडियम और लॉन्ग टर्म का ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव ही है। जब तक ये स्तर टिके रहेंगे, कुल मिलाकर बाजार का रुख सकारात्मक ही माना जाएगा। अभी इमीडिएट रेजिस्टेंस 25,800, फिर 25,940 और 26,000 पर है। नीचे सपोर्ट 25,600 और 25,450 पर है। अगर 25,300 के नीचे टूटता है तो गिरावट और तेज हो सकती है।
सोमवार को गिफ्ट निफ्टी फ्लैट ओपनिंग के संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 7.50 अंक या 0.1 प्रतिशत कमजोरी के साथ 25,809.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज सेंसेक्स और निफ्टी में सपाट कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
अमेरिकी बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6,966.28 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। इसके साथ ही इंट्राडे ट्रेड के दौरान ऑलटाइम हाई तक पहुंच गया था। वहीं, नैस्डैक कम्पोजिट 0.81 प्रतिशत चढ़कर 23,671.35 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि डॉव जॉन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 49,504.07 के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.