Stock Market Live Updates 14 Jan: मंगलवार को निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी 50 इंडेक्स 58 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ ,जबकि सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट आई। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का इंट्राडे टैक्सचर नॉन-डायरेक्शनल है और यह लेवल बेस्ड ट्रेडिंग डे ट्रेडर्स के लिए अच्छी स्ट्रैटजी होगी।
निफ्टी 50 आउटलुक
रिलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च हेड अजीत मिश्रा कहा, बाजार में अर्निंग्स और ग्लोबल अनिश्चितताओं का मिला-जुला एक्शन दिख रहा है। इसलिए निफ्टी पर हम सतर्क रुख बनाए हुए हैं और सलाह देते हैं कि जब तक इंडेक्स 26,000 के लेवल को मजबूती से दोबारा पार नहीं कर लेता, तब तक ऊपर चढ़ने पर बेचने की रणनीति जारी रखें।
गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट
बुधवार को गिरावट के साथ कामकाज शुरू होने के संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 25,757 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। ऐसे में सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी देखी जा सकती है।
US मार्केट अपडेट
अमेरिकी बाजार की बात करें, तो मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। यह कमजोरी फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली से देखने को मिली। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज 398.21 अंक या 0.80% टूटकर 49,191.99 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स13.53 अंक या 0.19% लुढ़कर 6,963.74 के लेवल पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कम्पोजिट 24.03 अंक या 0.10% की गिरावट के साथ 23,709.87 के लेवल पर बंद हुआ।