Stock Market Outlook 16 April 2026: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के बीच नई बातचीत शुरू होने के संकेत दिए हैं, जिससे निवेशकों का मूड बदला है। इस खबर के बाद व्यापक बाजार में खरीदारी देखने को मिली। आईटी, ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया। निफ्टी 388.65 अंक या 1.63 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,231.30 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 1,263.67 अंक या 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,111.24 पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप के इस बयान से ग्लोबल टेंशन कम होने की उम्मीद बढ़ी है, जिसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला।
एशियाई बाजारों में उछाल
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में आज एशियाई बाजार में भी उछाल देखा जा रहा है। जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 852.83 अंक या 1.47% बढ़ोतरी के साथ 58,987.07 के लेवल पर कामकाज कर रहा है, जबकि टॉपिक्स 41.83 अंक या 1.11% मजबूती के साथ 3,812.16 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी 98.12 अंक या 1.61% उछाल के साथ 6,189.51 के लेवल पर बंद कारोबार कर रहा है, जबकि कोस्डैक 13.63 अंक या 1.18% चढ़कर 1,166.06 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
US Market Updates
बीते कल अमेरिकी शेयर बाजार में मिक्स-अप क्लोजिंग हुई। डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 72.27 अंक या 0.15% टूटकर 48,463.72 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, S&P 500 इंडेक्स 55.57 अंक या 0.80% चढ़कर 7,022.95 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 376.93 अंक या 1.59% मजबूत होकर 24,016.02 के लेवल पर बंद हुआ। बता दें कि नैस्डैक कम्पोजिट और S&P 500 दोनों इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए।
गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty)
आज सुबह गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 130 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 24359 के लेवल के आसपास कामकाज कर रहा है। ऐसे में आज भी दलाल स्ट्रीट पर गैप-अप ओपनिंग होने की पूरी उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।