Stock Market Outlook 16 Feb: भारी गिरावट के बाद क्या संभलेगा बाजार? Sensex- Nifty पर दिखेगा इन फैक्टर्स का असर

Share Market Live Updates 16 Feb: सोमवार, 16 फरवरी को शेयर बाजार के लिए नकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) आज सुबह 54 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Feb 2026, 08:16 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook 16 February 2026: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को निवेशकों की तरफ से सतर्कता की उम्मीद है। पिछले हफ्ते के ग्लोबल संकेतों और घरेलू ट्रिगर्स को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज लाल निशान के साथ अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इससे पहले, शुक्रवार की बड़ी गिरावट ने पहले ही निवेशकों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं, निवेशकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बाजार आज तेजी आएगी या अस्थिरता का दौर जारी रहेगा।

शुक्रवार को बड़ी गिरावट के बाद बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स लगभग 1048.16 अंक फिसलकर 82,626.76 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 ने भी 336.10 अंकों की कमजोरी के साथ 25,471.10 पर कारोबार की समाप्ति की थी। इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह IT सेक्टर में हुई भारी बिकवाली थी।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले संभावित बदलावों और ग्लोबल इकोनॉमी पर इसके असर को लेकर निवेशक डरे हुए हैं। इसी डर की वजह से दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने मुनाफावसूली की। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, अर्निंग सीजन अब खत्म हो रहा है और अब निवेशकों का पूरा फोकस ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक बदलावों, भू-राजनीतिक समीकरणों और आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट पर रहने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में मार्केट में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

GIFT Nifty में गिरावट

वहीं सोमवार, 16 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) कुछ खास संकेत नहीं दिया है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 54 अंकों की गिरावट के साथ 25,465 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज भी दलाल स्ट्रीट में बिकवाली देखी जा सकती है।

एशियन मार्केट्स में मिक्स-अप ट्रेंड

सोमवार सुबह एशियन मार्केट्स में मिक्स-अप ट्रेंड देखने को मिला। इसकी बड़ी वजह चीन, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे प्रमुख बाजारों में चंद्र नव वर्ष (Lunar New Year) की छुट्टियों के कारण कारोबार बंद है। जापान का निक्केई 0.2% की मामूली बढ़त के साथ खुला है, लेकिन यह पिछले हफ्ते की 5% की तेजी के बाद मामूली बढ़त है।

US मार्केट अपडेट

वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ने मिक्स-अप क्लोजिंग दी थी। हालांकि, महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कुछ कम रहे हैं, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लेकिन टेक शेयरों में गिरावट ने सेंटीमेंट बिगाड़ दिया है। दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के शेयर 2.23% और एप्पल (Apple) के शेयर 2.27% तक गिर गए।

यह भी पढ़ें | कहीं सर्दी खत्म तो कहीं हो सकती है बर्फबारी, जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम

अमेरिकी महंगाई दर

अमेरिका में जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी महीने में अमेरिका कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) उम्मीद से कम बढ़ा है। पिछले महीने वहां महंगाई दर में केवल 0.2% की बढ़ोतरी हुई, जबकि दिसंबर में यह 0.3% थी। सामाचार एजेंसी रॉयटर्स के इकोनॉमिस्टों ने 0.3% रहने का अनुमान लगाया था।

जापान GDP ग्रोथ

वहीं, जापान के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जापान की इकोनॉमी में सालाना आधार पर केवल 02% की ही बढ़त दर्ज की गई। यह आंकड़ा बाजार के 1.6% के अनुमान से बेहद कम है। इससे पहले वाली तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 2.6% था। तिमाही आधार पर देखें तो ग्रोथ रेट केवल 0.1% रही है।

Gold Silver Rate Today

कमोडिटी मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने बाद ट्रेडर्स जमकर मुनाफावसूली कर रहे हैं। स्पॉट गोल्ड 0.3% लुढ़कर $5,026.96 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमतों में 1.1% की जोरदार गिरावट दर्ज की गई है और यह $76.54 पर कारोबार कर रही है।

डिस्क्लेमर: ह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook 16 Feb: भारी गिरावट के बाद क्या संभलेगा बाजार? Sensex- Nifty पर दिखेगा इन फैक्टर्स का असर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook 16 Feb: भारी गिरावट के बाद क्या संभलेगा बाजार? Sensex- Nifty पर दिखेगा इन फैक्टर्स का असर