Stock Market Outlook: शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत का संकेत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

बुधवार को गिफ्ट निफ्टी सुस्त शुरुआत का संकेत दे रहा है। आज सुबह यह 21.5 अंक या 0.08% के मामूली उछाल के साथ 25,937 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Dec 2025, 08:25 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook 17 December: शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। यह गिरावट रुपया के नए रिकॉर्ड लो पर पहुंचने और विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली के बीच निवेशकों की तरफ से सतर्कता दिखाने की वजह से आई। जानकारों का कहना है कि भारतीय बाजार के लिए कोई शॉर्ट टर्म ट्रिगर नहीं है। ऐसे में यह साइडवेज ट्रेड करेगा।

एक्सपर्ट व्यू

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक, मंगलवार का दिन पूरी तरह से बियरिश रहा। निफ्टी पूरे सत्र में हावर्ली चार्ट पर महत्वपूर्ण 200 SMA से नीचे ही बना रहा। इसके अलावा, इंडेक्स सुबह के हाई को दोबारा छूने में भी नाकाम रहा, जिससे साफ है कि बाजार पर बिकवालों का पूरा कंट्रोल है। नीचे की ओर देखें तो 25,870 का सपोर्ट टूट गया, जिससे बाजार में मंदड़ियों का जोश और बढ़ गया है। उन्होंने आगे कहा कि शॉर्ट टर्म नजरिए से निफ्टी और नीचे की ओर खिसक सकता है, जो 25,700 तक या उससे भी नीचे जा सकता है। ऊपरी स्तर पर 25,950 से 26,000 का जोन निकट भविष्य में मजबूत रजिस्टेंस का काम करेगा।

बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत

बुधवार को गिफ्ट निफ्टी सुस्त शुरुआत का संकेत दे रहा है। आज सुबह यह 21.5 अंक या 0.08% के मामूली उछाल के साथ 25,937 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें | इश्योरेंस सेक्टर में अब 100% FID हिस्सेदारी! आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर?

US मार्केट में मिक्स क्लोजिंग

अमेरिकी बाजार पर नजर डालें,तो मंगलवरा को यहां मिक्स क्लोजिंग हुई। निवेशक नए लेबर मार्केट की रिपोर्ट देख रहे थे और सेक्टरों में चल रही रोटेशन की वजह से वॉल स्ट्रीट पर एक बार फिर सतर्क माहौल रहा। S&P 500 इंडेक्स लगातार तीसरे दिन गिरा और 0.24% लुढ़ककर 6,800.26 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 302.30 अंक या 0.62% की कमजोरी के साथ यह 48,114.26 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.23% बढ़कर 23,111.46 के लेवल पर बंद हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत का संकेत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत का संकेत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर