Stock Market Outlook 18 December: शेयर बाजार में रेंज बाउंड एक्शन के साथ कमजोरी जारी रही। चॉपी मोमेंट के बीच निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 120 अंकों की गिरावट आई। जानकारों का कहना है कि यह ट्रेड जारी रहेगा और निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म में 25700-25650 के बीच सपोर्ट देखा जा रहा है। इस लेवल से कोई भी रैली के लिए 25950-26000 के लेवल पर मजबूत रजिस्टेंस है।
निफ्टी आउटलुक
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, निफ्टी अभी बियर्स के कब्जे में बना हुआ है। बीते कल इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन में भी 21 EMA से नीचे बंद हुआ, जिससे शॉर्ट टर्म में बियरिश ट्रेंड पक्का हो गया है। RSI इंडिकेटर भी बियरिश संकेत दे रहा है और उसका बेयरिश क्रॉसओवर जारी है।
नीचे की तरफ निफ्टी को एक बार फिर 50 EMA पर सपोर्ट मिला, लेकिन इतने कम समय में इस सपोर्ट का बार-बार टेस्ट होना इसकी मजबूती पर सवाल उठा रहा है। कुल मिलाकर बाजार कमजोर बना हुआ है। अगर 25,700 के नीचे निर्णायक ब्रेक हुआ तो इंडेक्स 25,500 से 25,400 तक की गिरावट की ओर बढ़ सकता है। ऊपरी स्तर पर 25,950-26,000 का जोन मजबूत रजिस्टेंस बन सकता है।
गिफ्ट निफ्टी में सुस्ती के दे रहा संकेत
गिफ्ट निफ्टी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में फिकी शुरुआत के संकेत दे रहा है। यह NSE IX पर 15 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,871 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। यानी सेंसेक्स-निफ्टी आज भी लाल निशान में खुल सकते हैं।
US मार्केट का हाल
वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज। AI स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई, जिसने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। S&P 500 इंडेक्स 1.16 फीसदी लुढ़ककर 6,721.43 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 1.81 फीसदी गिरकर 22,693.32 पर पहुंच गया, जबकि डॉउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 228.29 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 47,885.97 पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।