Stock Market Outlook 19 December: शेयर बाजार में तेज गिरावट दिखाने के बाद निफ्टी ने गुरुवार को रेंज ट्रेड किया। इस दौरान निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी ऊहापोहा भरा है और कमजोर का पुट ज्यादा दिख रहा है।
एक्सपर्ट व्यू
LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे कहा, शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में फिलहाल कमजोरी का माहौल बना हुआ है। घंटे के चार्ट पर 200 दिन की मूविंग एवरेज (200-DMA) को दोबारा पार नहीं कर पाने की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ गया है और मंदड़िए लगातार भारतीय शेयरों को नीचे खींच रहे हैं। निफ्टी में लगातार निचले टॉप बन रहे हैं, जिससे बाजार का नजरिया और नकारात्मक हो गया है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI में भी बियरिश क्रॉसओवर हुआ है और यह खुद निचले टॉप बना रहा है।
Gift Nifty Today
भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों के लिए गिफ्ट निफ्टी फ्लैट से हल्की तेजी की शुरुआत का इशारा कर रहा है। यह 60 अंक या 0.23% ऊपर चढ़कर 25,933 कारोबार रहा था।
US मार्केट का हाल
गुरुवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। नवंबर में अमेरिकी महंगाई के डेटा उम्मीद से कम आने से फेडरल रिजर्व के जल्द ब्याज दरें घटाने की उम्मीदें मजबूत हुईं। इसके अलावा चिपमेकर माइक्रॉन के मजबूत नतीजों और आगे के अनुमान ने एआई से जुड़ी मांग को लेकर निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया। हालांकि, अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट ने 43 दिन की सरकारी शटडाउन की वजह से अक्टूबर के आंकड़े जुटा नहीं पाए थे, इसलिए महीने-दर-महीने सीपीआई के बदलाव के आंकड़े जारी नहीं किए गए।
डान जोन्स 65.88 या 0.14% चढ़कर 47,951.85 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 53.33 अंक या 0.79% की बढ़त रही और यह 6,774.76 पर बंद हुआ।