Stock Market Outlook: शेयर बाजार में आज कैसा रहेगा कामकाज? गिफ्ट निफ्टी ने इस ओर किया इशारा

Stock Market Outlook: गिफ्ट निफ्टी आज सुबह लगभग 26,320 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद से थोड़ा ऊपर है।

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Jan 2026, 08:26 AM IST
शेयर बाजार आउटलुक
शेयर बाजार आउटलुक

Stock Market Outlook Live Updates: भारतीय शेयर बाजार ने रेंज बाउंड सेशन के साथ नए साल की शुरुआत की। यह लगातार विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल हॉलीडे के चलते कम वॉल्यूएशन के बीच मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, आगामी दिनों में मौजूदा वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स, बजट की उम्मीदें और ग्लोबल संकेतों जैसे भारत-अमेरिका ट्रेड डील और फेड एक्शन बाजार की दिशा तय करेंगे।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद कहा, 'निफ्टी 50 ने आज स्थिर शुरुआत की और पूरे सत्र में रेंज बाउंड कारोबार करता रहा। यह 26,000 के ऊपर हालिया ब्रेकआउट के बाद अनिश्चितता को दिखाता है। इंडेक्स को नीचे के स्तरों पर लगातार सपोर्ट मिल रहा है, जिससे बिकवाली का दबाव अभी सीमित है। 26,100-26,050 के ऊपर टिके रहने से निकट भविष्य में बुल्स मजबूत बने रहेंगे, जबकि 26,250-26,300 इमीडिएट रजिस्टेंस का जोन है। नीचे की तरफ 26,000 के पास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।

सतर्क मूड में एशियाई बाजार

नए साल 2026 की शुरुआत में एशियाई शेयर बाजार संभलकर कारोबार शुरू करने वाले हैं। 2025 शेयर बाजार के लिए कुल मिलाकर शानदार रहा, लेकिन साल के आखिर में थोड़ी सुस्ती दिखाई। कई बड़े एशियाई बाजार अभी भी छुट्टियों की वजह से बंद हैं। इनमें जापान और चीन शामिल हैं, जबकि साउथ कोरिया में कारोबार एक घंटा देर से शुरू होगा। ऐसे में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें | GST Collection Dec 2025: GST कलेक्शन में 6% का उछाल

गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत

गिफ्ट निफ्टी आज सुबह लगभग 26,320 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद से थोड़ा ऊपर है। इससे भारतीय बाजारों में फ्लैट टू पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत मिल रहा है।

US मार्केट का ऐसा रहा हाल

वहीं, मेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट नए साल के मौके पर कल बंद रहा। उससे पहले के सत्र में एसएंडपी 500 और नैस्डैक में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन कुल मिलाकर दोनों इंडेक्स ने लगातार तीसरे साल डबल डिजिट ग्रोथ दिखाई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज कैसा रहेगा कामकाज? गिफ्ट निफ्टी ने इस ओर किया इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज कैसा रहेगा कामकाज? गिफ्ट निफ्टी ने इस ओर किया इशारा