Stock Market Outlook: ग्लोबल बाजारों से मिल रहा मिलता-जुलता रुख, आज ऐसी हो सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग

Stock Market Outlook 20 March 2026: शेयर बाजार में आज पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 150 अंकों का उछाल देखा जा रहा है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड20 Mar 2026, 06:56 AM IST
Stock Market Outlook: आज कैसी रहेगी सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग
Stock Market Outlook: आज कैसी रहेगी सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग

Stock Market Outlook 20 March 2026: शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को सुनामी देखने को मिली। सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.25% लुढ़ककर 74,207.24 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 775.65 अंक या 3.26% की तेज गिरावट के साथ 23,002.15 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार, 20 मार्च के कारोबार के लिए थोड़ी राहत की उम्मीद दिख रही है। ग्लोबल बाजारों में मिलता-जुलता रुख देखा जा रहा है। गिफ्ट निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा चढ़कर ट्रेड कर रहा है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "बाजार अभी काफी नाजुक दौर में हैं। निवेशकों का मूड तेजी से बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से प्रभावित हो रहा है। पश्चिम एशिया में ऊर्जा ढांचे को लेकर बढ़ते तनाव को देखते हुए हम बाजार पर निकट भविष्य में सतर्क बने रहेंगे और अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद जता रहे हैं।"

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को लाल निशान में कारोबार की समाप्ति हुई। बेसिक मेटल्स, कंज्यूमर गुड्स और कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। वॉल स्ट्रीट पर डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 46,021.43 अंक या 0.44% कमजोर होकर 46,021.43 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P500 इंडेक्स 18.21 अंक या 0.27% लुढ़ककर 6,606.49 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, 61.73 अंक या 0.28% टूटकर 22,090.69 के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें | Real Estate और Consumer Durables के ये 2 शेयर करा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

एशियाई बाजारों में मिलता-जुलता रुख

एशियाई बाजारों की बात करें, तो जापान में आज Vernal Equinox Day का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज बंद रहा। गुरुवार, 19 मार्च को प्रमुख इंडेक्स निक्केई 1,866.87 अंक या 3.38% के साथ 53,372.53 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं, टॉपिक्स 108.01 अंक या 2.91% टूटकर 3,609.40 के लेवल पर बंद हुआ था। आज साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.55% की बढ़ोतरी के साथ 5,795.14 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जबकि कोस्डैक 1.02% चढ़कर 1,155.09 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

यह भी पढ़ें | सेंटेड कैंडल्स के बिजनेस अलीशा ने बनाई पहचान, महक उठा पूरा शहर

गिफ्ट निफ्टी में 150 अंकों का उछाल

शुक्रवार के कामकाज के लिए गिफ्ट निफ्टी (GIFT NIfty) गैप-अप ओपनिंग के संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 160 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ 23165 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर आज अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Outlook: ग्लोबल बाजारों से मिल रहा मिलता-जुलता रुख, आज ऐसी हो सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग
More