Stock Market Outlook: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी तेजी? मिल रहा ये संकेत

Stock Market Outlook 23 Dec: मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी पॉजिटिव शुरुआत के संकेत दे रहा है। यह आज सुबह 26 अंक या 0.10% के उछाल के साथ 26,237 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Dec 2025, 08:26 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Outlook 23 December: भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन अपना रिबाउंड जारी रखा। यह उछाल रुपया में मजबूती की वजह से दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि व्यापक खरीदारी और पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार स्थिर रहेगा।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग ने सोमवार को कहा, 'निफ्टी 50 ने आज बाजार खुलते ही जोरदार शुरुआत की और पूरे सत्र में 26,100 के स्तर से ऊपर मजबूती से टिका रहा। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ऊपरी स्तरों पर भी बाजार में दम है और यह टिकाऊ है। यह कारोबारी रुख बताता है कि खरीदार ऊंचे स्तरों की रक्षा करने को तैयार हैं और अभी बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली करने के मूड में नहीं हैं। फिलहाल निफ्टी के सामने सबसे इमीडिएट रजिस्टेंस 26,300 से 26,350 के रेंज में है, जबकि मजबूत सपोर्ट 26,000 से 26,050 के बीच दिख रहा है। जब तक इंडेक्स 26,000 से ऊपर बना रहता है, तब तक गिरावट में चुनिंदा खरीदारी की स्ट्रैटजी फायदेमंद रहेगी, लेकिन इसके लिए मजबूत स्टॉप-लॉस को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

गिफ्ट निफ्टी में मामूली उछाल

मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी पॉजिटिव शुरुआत के संकेत दे रहा है। यह आज सुबह 26 अंक या 0.10% के उछाल के साथ 26,237 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।

यह भी पढ़ें | बजट 2026: सरकार छोटे फर्मों के लिए GST कंप्लायंस कर सकती है आसान

अमेरिकी बाजार में मजबूत शुरुआत

क्रिसमस की छुट्टियों से पहले छोटे ट्रेडिंग वाले सप्ताह की शुरुआत सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर अच्छी तेजी के साथ हुई। ज्यादातर सेक्टरों में बायिंग आई, जिससे प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। टेक्नोलॉजी शेयरों और बैंकिंग कंपनियों ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई, जबकि इंडस्ट्रियल सेक्टर ने भी बाजार को सपोर्ट किया। S&P 500 इंडेक्स 43.99 अंक या 0.6 फीसदी चढ़कर 6,878.49 पर बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 227.79 अंक या 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 48,362.68 पर पहुंच गया। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 121.21 अंक या 0.5 फीसदी मजबूत होकर 23,428.83 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी तेजी? मिल रहा ये संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी तेजी? मिल रहा ये संकेत