Stock Market Outlook: शेयर बाजार में आज इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, GIFT NIfty में उछाल

Stock Market Outlook 24 Dec: बुधवार को गिफ्ट निफ्टी दलाल स्ट्रीट के लिए पॉजिटिव संकते दे रहा है। आज सुबह NSE IX पर यह 31 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,234 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड24 Dec 2025, 08:24 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Outlook 24 December: भारतीय बाजार एक्सपायरी डे पर मिक्स-अप क्लोजिंग दी। सेंसेक्स 42.64 अंक या 0.04% लुढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 4.75 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त रही। एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिसमस की छुट्टी की वजह से छोटे कारोबार सप्ताह में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहेगा। इसके साथ ही पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के समर्थन से मार्केट हाई लेवल पर स्थिर रह सकता है।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग ने मंगलवार को कहा, निफ्टी 50 की शुरुआत सकारात्मक रही और पूरे सत्र में यह लगभग स्थिर रहा। हालांकि सूचकांक कुछ समय के लिए 26,200 के स्तर से ऊपर गया, लेकिन यह ब्रेकआउट को बनाए रखने में विफल रहा, जो उच्च स्तरों पर खरीदारी जारी न रहने का संकेत देता है और रजिस्टेंस के पास कंसोलिडेशन का संकेत देता है। इमीडिएट रजिस्टेंस 26,250-26,300 के जोन में है, जबकि महत्वपूर्ण सपोर्ट 26,000-26,050 पर देखे जा रहे हैं। जब तक इंडेक्स 26,000 के लेवल से ऊपर बना रहता है, गिरावट आने पर चुनिंदा खरीदारी की रणनीति अनुकूल बनी रहती है। बशर्ते कि स्टॉप-लॉस का पालन करते हुए पोजीशन को सेक्योर रखा जाए।

गिफ्ट निफ्टी में उछाल

बुधवार को गिफ्ट निफ्टी दलाल स्ट्रीट के लिए पॉजिटिव संकते दे रहा है। आज सुबह NSE IX पर यह 31 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,234 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। ऐसे में आज सेंसेक्स और निफ्टी में पॉजिटिव ओपनिंग हो सकती है।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में IPO का तूफान, इस साल जुटे 1.76 लाख करोड़,नए साल में भी रहेगा जारी
यह भी पढ़ें | ITR Processing Deadline: अगर CPC चूका डेडलाइन, तो ब्याज समेत मिलेगा पैसा

अमेरिकी बाजार का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार ने मंगलवार को फिर नया रिकॉर्ड बनाया। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूत ग्रोथ के आंकड़े आने के बाद बाजार में जोश दिखा। हालांकि, तीसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ के शुरुआती अनुमान से महंगाई का दबाव अभी भी बना हुआ लग रहा है। साथ ही, दिसंबर में उपभोक्ता विश्वास के कमजोर पड़ने के आंकड़े भी आए, जिससे अर्थव्यवस्था की तस्वीर थोड़ी मिक्स्ड नजर आई।

बीते कल S&P 500 इंडेक्स 31.30 अंक या 0.5 फीसदी चढ़कर 6,909.79 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 79.73 अंक या 0.2 फीसदी ऊपर चढ़कर 48,442.41 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 133.02 अंक या 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 23,561.84 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, GIFT NIfty में उछाल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: शेयर बाजार में आज इन फैक्टर्स का दिखेगा असर, GIFT NIfty में उछाल