
Stock Market Outlook 25 February 2026: शेयर बाजार में मंगलवार को मचे कोहराम के बुधवार को बाजार संभलने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे पॉजिटिव संकेत बिकवाली को थाम सकते हैं। मंगलवार, 24 फरवरी को सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28% टूटकर 82,225.92 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 288.35 अंक या 1.12% लुढ़ककर 25,424.65 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में संभावित बदलावों से पैदा हुआ डर था। इसने ग्लोबल लेवल पर निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित किया। मंगलवार को निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.74% टूटकर 30 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।
रिलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा, 'बाजार में निवेशकों का मूड एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। ग्लोबल ट्रेड को लेकर नई चिंताएं और बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई। इसके अलावा, ग्लोबल टेक शेयरों पर जारी दबाव और AI से आने वाली डिसरप्शन की आशंका ने घरेलू आईटी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बनाया, जिससे बेंचमार्क इंडेक्सों में अच्छी-खासी गिरावट आई।
टेक्निकली देखें, तो निफ्टी ने एक बार फिर 25,400 के आसपास के अहम सपोर्ट लेवल को टेस्ट किया है। अगर ये लेवल टूट जाता है तो गिरावट का अगला पड़ाव 25,245 तक आ सकता है, जो 200-डे के मूविंग एवरेज है। उसके बाद बड़ा सपोर्ट 25,100 के आसपास दिख रहा है। यहां डेली चार्ट पर एक गैप बना हुआ है। ऊपर की तरफ अगर कोई रिकवरी होती है तो 25,600 से 25,800 के बीच तुरंत रजिस्टेंस मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, मौजूदा उतार-चढ़ाव और कमजोर ग्लोबल संकेतों को देखते हुए निवेशकों को सलाह है कि ज्यादा सतर्क रहें, पोजीशन छोटी रखें और बाजार के उन सेक्टर्स पर फोकस करें जो अभी भी मजबूत दिख रहे हैं।'
वहीं, बुधवार, 25 फरवरी को सुबह शेयर बाजार के लिए शुरुआती संकेत काफी पॉजिटिव दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 72 अंकों के उछाल के साथ 25,672 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर सेंसेक्स और निफ्टी गैप-अप शुरुआत कर सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ' शेयर बाजार में अभी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ग्लोबल अनिश्चितता और AI सेक्टर की चिंताएं अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी दलाल-स्ट्रीट पर वोलैटिलिटी देखी जा सकती है।'
बुधवार को एशियन मार्केट्स में जोरदार तेजी देखी गई। जापानी निक्केई 225 इंडेक्स 1.11% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। दक्षिण कोरिया Kospi पहली बार 6,000 के साइकोलॉजिकल लेवल को पार किया। अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में सॉफ्टवेयर और टेक शेयरों में रैली देखी गई। डॉव जोन्स 370.44 अंक या 0.76% मजबूत होकर 49,174.50 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 में 52.32 अंक या 0.77% की रैली रही और यह 6,890.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कम्पोजिट 236.41 अंक या 1.05% चढ़कर 22,863.68 के स्तर पर बंद हुआ।
टेक शेयरों में रिकवरी के पीछे की बड़ी वजह Meta और AMD के बीच हुई एक डील है। एडवांस माइक्रो डिवाइसेस (AMD) ने घोषणा की है कि वह फेसबुक की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स को अगले पांच सालों में 60 अरब डॉलर के AI चिप्स बेचेगी। इस डील के तहत मेटा, एएमडी की कुल चिप क्षमता का 10% हिस्सा खरीदने की हकदार होगी। इस खबर के बाद AMD के शेयरों में 8.8% का उछाल आया। इसके अलावा एनवीडिया, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और अमेजॉन जैसे बड़े शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।
शेयर बाजार में पॉजिटिव संकेतों के बीच अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव मार्केट के जिए जोखिम बना हुआ है। अमेरिका ने 2003 के खाड़ी युद्ध के बाद पहली बार पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को इतना मजबूत किया है। इसमें दो विमान वाहक पोत और इजरायल में AF-22 लड़ाकू विमानों की तैनाती शामिल है। इस वैश्विक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.83% बढ़कर 71.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.