Stock Market Outlook 25 March 2026: शेयर बाजार में मंगलवार, 24 मार्च को जोरदार तेजी रिकॉर्ड की गई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.88% के उछाल के साथ 74,068.45 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 399.75 अंक या 1.78% चढ़कर 22,912.40 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं बुधवार, 25 मार्च के कारोबार के लिए ग्लोबल मार्केट्स से मिलते-जुलते संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में मामूली दबाव देखा गया, जबकि एशियाई बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की जा रही है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “बाजार की दिशा तय करने के लिए अगले कुछ दिनों में तीन मुख्य चीजों पर नजर रखनी होगी-क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के फंड फ्लो का ट्रेंड और अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत। ये तीनों फैक्टर फिलहाल बाजार को सबसे ज्यादा प्रभावित करेंगे।”
US Market Updates
मंगलवार, 24 मार्च को डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 84.41 अंक या 0.18% कमजोर होकर 46,124.06 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 24.63 अंक या 0.37% टूटकर 6,556.37 के लेवल पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कम्पोजिट 184.87 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 21,761.90 के लेवल पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में तेजी
आज एशियाई बाजारों से अच्छी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 1,748.75 अंक या 3.35% चढ़कर 54,001.03 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, टॉपिक्स 99.09 अंक या 2.78% मजबूत होकर 3,658.76 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। साउथ कोरियन मार्केट में कोस्पी इंडेक्स 167.34 अंक या 3.01% चढ़कर 5,721.26 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, कोस्डैक 31.73 अंक या 2.83% मजबूत होकर 1,153.17 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।
गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा उछाल
बुधवार, 25 मार्च को गिफ्ट निफ्टी भी तूफानी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। यह आज सुबह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 208 अंक चढ़कर 23120.5 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। ऐसे में आज दलाल स्ट्रीट पर जोरदार तेजी देखी जा सकती है। यह उछाल अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद की वजह से देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।