
Stock Market Outlook 26 December: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को चुनिंदा सेक्टर्स में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.13% कमजोर होकर 85,408.70 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 35.06 अंक या 0.13% टूटकर 26,142.10 के लेवल पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह बाजार सीमित दायरे में कारोबार करेंगे। इसके पीछे की वजह मार्केट में तेजी लाने वाले फैक्टर्स की कमी है और कई ग्लोबल मार्केट में छुट्टियों के कारण ट्रेडिंग एक्शन कम है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नगराज शेट्टी ने कहा, 'निफ्टी के डेली चार्ट पर एक छोटी सी नेगेटिव कैंडल बनी है, जिसकी ऊपरी छाया काफी लंबी है। टेक्निकली पिछले दो सेशनों की मार्केट की चाल बताती है कि नीचे से शानदार तेजी के बाद बाजार थोड़ा सांस ले रहा है। यह एक तरह का ब्रेक है, जो अक्सर अपट्रेंड जारी रहने का संकेत देता है।
फिलहाल बाजार में जो सुस्ती दिख रही है, वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। जल्द ही निफ्टी नीचले लेवल से जोरदार उछाल ले सकता है। अभी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 26,000 के आसपास है, जबकि ऊपर की तरफ 26,300 का लेवल बड़ा रेजिस्टेंस दिख रहा है।
शुक्रवार को गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) निगेटिव ओपनिंग का संकेत दे रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर के पिछले बंद भाव से 33 अंक या 0.13% टूटकर 26,143 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। यानी आज भी सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान में खुल सकते हैं।
बुधवार को S&P 500 इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़कर 6,932.05 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 48,731.16 पर क्लोजिंग दी। इसके अलावा, नैस्डैक कंपोजिट भी 0.2 फीसदी ऊपर चढ़कर 23,613.31 पर बंद हुआ। बता दें कि क्रिसमस ईव पर बुधवार को मार्केट जल्दी क्लोज हो गया था। वहीं, गुरुवार को क्रिसमस की छुट्टी के चलते पूरी तरह बंद रहा।
आज शुक्रवार को बाजार पूरा दिन खुलेगा, लेकिन ज्यादातर निवेशक साल के आखिरी हफ्ते में अपनी पोजीशन बंद कर चुके हैं, इसलिए कारोबार में ज्यादा रौनक की उम्मीद नहीं है। फिर भी बाजार की तेजी साल के आखिर में निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.