Stock Market Outlook: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट के संकेत, ये फैक्टर बिगाड़ेंगे सेंसेक्स-निफ्टी का खेल

Stock Market Outlook 27 March: कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार,27 मार्च के लिए ग्लोबल मार्केट से निगेटिव संकेत मिल रहे हैं। वहीं, गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) 250 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर कारोबार कर रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Mar 2026, 06:51 AM IST
Stock Market Outlook: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट के संकेत
Stock Market Outlook: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट के संकेत

Stock Market Outlook 27 March 2026: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। बैंक, ऑटो और कंज्यूमर शेयरों में अच्छी खरीदारी की वजह से बाजार में जोश दिखा। निफ्टी 50 इंडेक्स 394.05 अंक या 1.72% की जोरदार छलांग लगाकर 23,306.45 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63% चढ़कर 75,273.45 पर पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार के लिए वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका-ईरान युद्ध

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ समझौता करना होगा, वरना उसे लगातार हमले झेलने पड़ेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के तेल पर नियंत्रण करना भी एक विकल्प है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने बताया कि लगभग चार सप्ताह से चल रही लड़ाई को खत्म करने का अमेरिकी प्रस्ताव एकतरफा और गलत है। कूटनीति अभी समाप्त नहीं हुई है।

लाल निशान में बंद हुआ अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुआ। गुरुवार को डॉव जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 469.38 अंक या 1.01% लुढ़ककर 45,960.11 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P500 इंडेक्स 114.74 अंक या 1.74% की गिरावट के साथ 6,477.16 के लेवल पर बंद हुआ। इसके बाद नैस्डैक कम्पोजिट 521.75 अंक या 2.38% टूटकर 21,408.08 के लेवल पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार भी लुढ़के

शुक्रवार, 27 मार्च को एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 954.41 अंक या 1.78% टूटकर 52,649.24 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि टॉपिक्स 39.61 अंक या 1.09% की गिरावट के साथ 3,603.19 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 206.04 अंक या 3.77% कमजोर होकर 5,254.42 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था, जबकि कोस्डैक 27.39 अंक या 2.41% की गिरावट के साथ 1,109.25 के लेवल पर कामकाज कर रहा था।

GIFT Nifty में 250 अंकों की गिरावट

आज सुबह गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 250 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। NSE IX पर आज सुबह यह 264 अंक लुढ़ककर 23042 पर कामकाज कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर आज गैप-डाउन ओपनिंग हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटStock Market Outlook: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट के संकेत, ये फैक्टर बिगाड़ेंगे सेंसेक्स-निफ्टी का खेल
More