Stock Market Outlook: आज शेयर बाजार में पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

Stock Market Outlook: आज गिफ्ट निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 20.50 अंक चढ़ कर ट्रेड कर रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड29 Dec 2025, 08:33 AM IST
Stock Market outlook
Stock Market outlook

Stock Market Outlook 29 December: क्रिसमस वीक में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में चल रहा कंसोलिडेशन फेज अभी भी जारी है। आगामी सप्ताह नए कैलेंडर ईयर 2026 में एंट्री करेगा और दिसंबर की फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) एक्सपायरी की वजह से इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। डोमैस्टिक मोर्चे पर अहम आकड़ें आने वाले हैं। इसमें नवंबर महीने का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन डेटा, सरकार बजट के आंकड़े, विदेशी कर्ज की स्थिति और HSBC का अंतिम मैन्युफैक्चरिंग PMI शामिल है।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग ने कहा, 'जब तक इंडेक्स 26,000-25,800 के इस इमीडिएट सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है, तब तक मार्केट का माहौल पॉजिटिव रहेगा और तेजी का रुझान कायम रहेगा। ऊपरी स्तर पर पहला रजिस्टेंस 26,200 के आसपास है, उसके बाद 26,500 का स्तर महत्वपूर्ण है।

नीचे की तरफ 26,000 और फिर 25,800 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। अगर 25,800 के नीचे निर्णायक रूप से टूट जाता है, तो थोड़े समय के लिए बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। वर्तमान बाजार की स्थिति को देखते हुए गिरावट में खरीदारी करने की रणनीति अभी भी सबसे ठीक लग रही है, लेकिन मौजूदा उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों को सख्त स्टॉप-लॉस लगा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें | पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, खुशी संग आएगी समृद्धि

गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़ोतरी

गिफ्ट निफ्टी पॉजिटिव ओपनिंग का संकेत दे रहा है। यह आज सुबह पिछले निफ्टी फ्यूचरर्स बंद से 20.50 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,094.50 के साथ कारोबार कर रहा था। ऐसे में दलाल स्ट्रीट पर आज बढ़त के साथ निफ्टी-सेंसेक्स खुल सकते हैं।

चांदी की कीमत 80 डॉलर

सोमवार को चांदी की कीमत 80 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चढ़ गआ। सप्लाई कम होने की वजह से, इंडस्ट्री में जबरदस्त डिमांड और अमेरिका में ब्याज दरें और कम होने की उम्मीद से ये उछाल आया है। प्लैटिनम भी तो रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार में पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार में पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत, इन फैक्टर्स का दिखेगा असर