Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह किसी रोलर-कोस्टर की सवारी से कम नहीं रहा। सप्ताह के शुरुआती तीन सत्रों में मार्केट खूब चमका, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार आते-आते चिंताओं के काले बादल छा गए। निवेशकों के बीच छाई बिकवाली के दबाव ने शेयर बाजार निगेटिव बंद हुआ। ऐसे में अब सवाल है कि अगले सप्ताह यानी कल से शेयर बाजार की चाल कैसी रहने वाली है। आइए आंकड़ों को समझते हैं।
सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 करीब 0.16% गिरकर 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई सेंसेक्स में 0.04% की मामूली गिरावट दर्ज की गई और ये 74,532.96 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट में आई इस गिरावट ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है।
मिडिल इस्ट की जंग से बदल रहा बाजार का रूख
एनरिच मनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पोनमुडी आर के अनुसार,पिछले सप्ताह के सुधार के बाद जो राहत दिखाई दी थी, वो अल्पकालिक साबित हुई क्योंकि मध्य पूर्व (Middle East) के घटनाक्रमों ने बाजार की धारणा को पूरी तरह बदल दिया। शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाला सप्ताह पूरी तरह से इवेंट-ड्रिवेन होगा। कल से शेयर बाजार की चाल इन 3 कारणों पर निर्भर करेगी।
शेयर बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिन निवेशकों के लिए आसान नहीं होंगे। माहौल बेहद चुनौतीपूर्ण और अस्थिर रहने वाला है। ऐसे समय में सबसे बड़ी गलती यही होगी कि कोई भी निवेशक अचानक आई बड़ी रैली या तेज गिरावट देखकर भावनात्मक फैसले ले ले।सही रणनीति यही है कि फिलहाल धैर्य रखें और स्थिति को ध्यान से देखें। 'वेट एंड वॉच' की नीति सबसे सुरक्षित रास्ता हो सकती है।