Stock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी मंगलवार को नकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। आज सुबह यह 29 अंकों की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा था। 

Shivam Shukla
अपडेटेड30 Dec 2025, 08:28 AM IST
Stock Market Outlook
Stock Market Outlook

Stock Market Outlook 30 December: शेयर बाजार में सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी, पॉजिटिव ट्रेंड्स की कमी और साल के आखिर में बरती जा रही सतर्कता के चलते सुस्त और कम वॉल्यूम के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 346 अंक गिरा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मैक्रो संकेतकों और इंटरनेशनल फ्लो की वजह से अगले कुछ दिन तक बाजार सीमित दायरे में ट्रेड करेगा।

निफ्टी आउटलुक

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के मुताबिक, 'इमीडिएट रजिस्टेंस 26,050-26,100 के जोन में है, जबकि सपोर्ट 25,800-25,850 के लेवल पर दिख रहा है। चूंकि इंडेक्स साइकोलॉजिकल 26,000 के महत्वपूर्ण लेवल से नीचे फिसल गया है, इसलिए ट्रेडिंग में सावधानी बरतना जरूरी है। पूंजी की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और हर ट्रेड में सख्त स्टॉप-लॉस का पालन करने की सलाह दी गई है।'

गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट

गिफ्ट निफ्टी मंगलवार को नकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। आज सुबह यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 29 अंक या 0.11 प्रतिशत कमजोरी के साथ 25,936 के लेवल पर ट्रेड कर रहा रहा था।

यह भी पढ़ें | उत्तर भारत में बारिश की संभावना, जानें 30 और 31 दिसंबर को कैसा देश का रहेगा मौसम

अमेरिकी बाजार में गिरावट

वॉल स्ट्रीट में सोमवार को कारोबार थोड़ा सुस्त रहा और शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते में यह गिरावट आई, लेकिन साल भर की मजबूत तेजी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। साल के सिर्फ दो कारोबारी सत्र बाकी हैं और नए साल के पहले दिन गुरुवार को अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।

बेंचमार्क इंडेक्स S&P 500 इंडेक्स में 24.20 अंकों या 0.3 फीसदी की गिरावट आई और यह 6,905.74 पर बंद हुआ। इस हल्की गिरावट के बावजूद साल भर में यह इंडेक्स 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसके साथ ही लगातार आठवें महीने बढ़त की ओर है। वहीं, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 249.04 अंक या 0.5 फीसदी लुढ़ककर 48,461.93 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 118.75 अंक या 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,474.35 पर बंद हुआ।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे ये संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Outlook: आज शेयर बाजार की कैसी रहेगी चाल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे ये संकेत